-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Rahul Gandhi Veer Savarkar Insult Case Satyaki Savarkar Filed Petition
राहुल गांधी ने ये कहां पढ़ा…अब बढ़ेगी मुश्किलें, पुणे कोर्ट में दायर हुई एक और याचिका
- Written By: आकाश मसने
राहुल गांधी के खिलाफ पुणे में दर्ज एक मामले में एक और नया मोड आया है। सात्यकी सावरकार ने पुणे कोर्ट में एक और याचिका दायर की है। इससे राहुल गांधी की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही है।

राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: सात्यकी सावरकर ने मार्च 2023 में लंदन में दिए गए राहुल गांधी के भाषण का हवाला देते हुए पुणे की एक अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, कांग्रेस सांसद ने अपने भाषण में दावा किया था कि विनायम दामोदर सावरकर ने एक ‘पुस्तक’ में लिखा था कि “उन्होंने (सावरकर) और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें (सावरकर को) खुशी हुई थी। इस मामले में एक और नया मोड आ गया है।
विनायक दामोदर सावरकर के एक रिश्तेदार ने पुणे की एक अदालत में एक आवेदन दायर करके उस ‘पुस्तक’ के बारे में जानकारी मांगी है, जिसका जिक्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में एक भाषण के दौरान हिंदुत्व विचारक के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करते हुए किया था। सावरकर के भतीजे अशोक सावरकर के बेटे व आवेदक सात्यकी सावरकर ने कहा कि राहुल की टिप्पणी काल्पनिक थी और स्वतंत्रता सेनानी की लिखी किसी पुस्तक पर आधारित नहीं थी।
शिकायत में कहा गया है कि वी डी सावरकर ने कहीं भी ऐसी कोई बात नहीं लिखी और गांधी की टिप्पणी ‘काल्पनिक, झूठी और दुर्भावनापूर्ण’ है। सात्यकी सावरकर की याचिका में कहा गया है कि आरोपी (गांधी) ने सावरकर की लिखी ‘हिंदुत्व’ नामक पुस्तक मांगी थी। हमने पहले ही विरोध स्वरूप उक्त पुस्तक प्रस्तुत कर दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
नागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
सात्यकी सावरकर की मां के वंश से जुड़ी जानकारी मांगी
कांग्रेस सांसद गांधी का प्रतिनिधित्व कर रहे बचाव पक्ष के वकील मिलिंद पवार ने एक अलग आवेदन दायर करके सात्यकी सावरकर की मां के वंश से जुड़ी जानकारी मांगी है। बचाव पक्ष के वकील की याचिका में कहा गया है कि सात्यकी की मां दिवंगत हिमानी अशोक सावरकर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के परिवार से थीं क्योंकि उनके (हिमानी) पिता गोपाल गोडसे नाथूराम गोडसे के भाई थे।
उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी द्वारा बयान दर्ज कराने के लिए 10 जनवरी, 2025 की तारीख तय की गई थी। हालांकि, आरोपी किसी न किसी बहाने से अपना बयान दर्ज नहीं करा रहा है और रणनीति के तहत देरी कर रहा है।
पहले भी कर चुके है मांग
सात्यकी का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर ने कहा कि हमने अब अदालत से राहुल गांधी को वी डी सावरकर द्वारा कथित रूप से लिखी गई पुस्तक पेश करने का निर्देश देने की मांग की है, जिसका हवाला आरोपी ने लंदन में अपमानजनक टिप्पणी करते समय दिया था।
कोल्हटकर ने कहा कि मामले की निष्पक्ष सुनवाई के लिए संबंधित पुस्तक आवश्यक है। इस बीच, राहुल के वकील पवार ने अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर सात्यकी सावरकर की ‘मातृ वंशावली’ के बारे में जानकारी देने की मांग की है।
Rahul gandhi veer savarkar insult case satyaki savarkar filed petition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM










