

Pune Property Tax Scam News: पुणे महानगर पालिका के राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही और तकनीकी खामियों के कारण शहर की 4 लाख से अधिक संपत्तियां अब तक प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे से बाहर हैं। इतना ही नहीं, कई इमारतों में उपयोग बदलने के बावजूद रिकॉर्ड अपडेट नहीं किए गए हैं।
इसके चलते मनपा को हर वर्ष करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब महाप्रित के 3डी ट्विन ड्रोन सर्वेक्षण से टैक्स चोरी और रिकॉर्ड से बाहर संपत्तियों पहचान आसान होने की उम्मीद जगी है।
महाप्रित ने इस सर्वेक्षण और डेटा विश्लेषण के एवज में वसूली गई रकम का 30 प्रतिशत भुगतान मांगा है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने इस मांग को अत्यधिक बताते हुए फिलहाल इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। इसी कारण यह पूरी योजना अभी अटकी हुई है। प्रशासन का मानना है कि यदि इन 4 लाख संपत्तियों को टैक्स के दायरे में लाया गया, तो पुणे मनपा को 1 हजार करोड़ से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकता है। इससे शहर की सड़क, पानी, स्वच्छता और अन्य विकास परियोजनाओं को बड़ी आर्थिक मजबूती मिलेगी।