- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Navale Bridge Accident Black Spot Nhai Safety Measures
पुणे का Navale Bridge ‘ब्लैक स्पॉट’ पर NHAI की सख्ती, CCTV और ई-चालान से होगी निगरानी
पुणे के Navale Bridge क्षेत्र में बढ़ते हादसों को रोकने के लिए NHAI ने हाईटेक सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। CCTV, रंबल स्ट्रिप्स और ई-चालान सिस्टम से अब 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

नवले ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Navale Bridge Accident Black Spot: शहर का नवले पुल क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों से ‘ब्लैक स्पॉट’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) बना हुआ है। कात्रज सुरंग (टनल) की ओर से आने वाली ढलान पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार अक्सर भीषण हादसों का कारण बनती है।
इसी पृष्ठभूमि में, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस मार्ग पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित व्यापक सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।
रियल-टाइम निगरानी और ई- चालान
सुरक्षा उपायों के तहत Navale Bridge परिसर में 14 सीसीटीवी कैमरे और 3 हाई-स्पीड गैन्ट्री कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन सभी कैमरों को सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जिससे मार्ग की 24 घंटे रियल-टाइम निगरानी संभव होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
लाडली को डबल झटका, अब 65 लाख फर्जी लाभार्थियों से सरकार वसूलेगी पैसा
कौड़ियों के दाम बिका प्याज, 73 बोरी बेचने के बाद किसान को मिले महज 400 रुपए
कुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
रंबल स्ट्रिप्स और डिजिटल सूचना बोर्ड लगाए
अब किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभागों तक पहुंचेगी, जिससे राहत कार्य तेजी से शुरू किया जा सकेगा। निर्धारित 40 किमी प्रति घंटा की गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कैमरों के माध्यम से स्वचालित ई-चालान जारी किए जाएंगे।
वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए कात्रज सुरंग से नवले पुल तक 20 मिमी ऊंचे ‘रंबल स्ट्रिप्स’ लगाए गए हैं। इन स्ट्रिप्स से गुजरते समय होने वाले कंपन के कारण चालक स्वतः ही गति कम कर देते हैं। साथ ही, वाहन चालकों को सड़क की स्थिति, ट्रैफिक जाम और मौसम संबंधी अपडेट देने के लिए तीन डिजिटल सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, जो रियल टाइम जानकारी प्रदर्शित करेंगे।
सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे अन्य पूरक उपाय
सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रात के समय स्पष्ट दृश्यता हेतु रिफ्लेक्टिव ‘कैट-आइज’ और सटीक लेन मार्किंग की गई है। संवेदनशील स्थानों पर ब्लिंकर्स और चेतावनी संकेत स्थापित किए गए हैं, ताकि चालक संभावित खतरों के प्रति पहले से सतर्क रहें।
एनएचएआई ने इस खतरनाक क्षेत्र में ‘इंजीनियरिंग सुधार’ को प्राथमिकता दी है, रबल स्ट्रिप्स के अलावा, सड़क की सतह की पकड़ बेहतर बनाने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया गया है ताकि आपातकालीन स्थिति में ब्रेक लगाने पर वाहन न फिसले।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Vijaydurg Ro Ro सेवा एक महीने के लिए बंद, जहाज में तकनीकी खराबी
Navale Bridge पर दुर्घटनाओं को कम करना हमारा मुख्य उद्देश्य
नवले पुल क्षेत्र में दुर्घटनाओं को कम करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमने एक एक ‘त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित की है। यहाँ लगे कैमरे सीधे पुलिस तंत्र से जुड़े हैं, जिससे किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। रंबल स्ट्रिप्स और डिजिटल बोर्ड चालकों को ढलान पर वाहन नियंत्रित करने में मदद करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हमारी 24 घंटे नजर है। संजय कदम, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
Pune navale bridge accident black spot nhai safety measures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PM98.6% के साथ रिया रोशन बनीं नंबर-1, RMDIS का रिजल्ट देख हर कोई हैरान
May 09, 2026 | 10:18 PMलाडली को डबल झटका, अब 65 लाख फर्जी लाभार्थियों से सरकार वसूलेगी पैसा
May 09, 2026 | 10:15 PMIPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
May 09, 2026 | 10:07 PMकौड़ियों के दाम बिका प्याज, 73 बोरी बेचने के बाद किसान को मिले महज 400 रुपए
May 09, 2026 | 09:57 PMकुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
May 09, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM










