Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर

Ramayana Trailer Update: रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4:15 बजे रिलीज होगा।
Ranbir Kapoor Film Ramayana Trailer Release Date Update
रामायण के ट्रेलर की नई रिलीज डेट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranbir Kapoor Film Ramayana Trailer Update: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' एक बार फिर सुर्खियों में है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस मेगा बजट फिल्म के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। पहले इसका ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन देशभर में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के कारण मेकर्स ने इसे टालने का फैसला लिया।

निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई, गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4:15 बजे रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि Can't wait। वहीं फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के जरिए अपनी उत्सुकता जाहिर की।

स्पाइडर-मैन के साथ भी दिख सकता है ट्रेलर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' का ट्रेलर सोनी पिक्चर्स की हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के साथ सिनेमाघरों में भी अटैच किया जा सकता है। चूंकि सोनी पिक्चर्स ही इस फिल्म का वैश्विक वितरण कर रही है, इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर प्रमोट करने की तैयारी की जा रही है।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका निर्माण करीब ₹4,000 करोड़ के बजट में किया जा रहा है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

रामायण की दमदार स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे, जबकि रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट से परिचय कराया गया था, जहां ट्रेलर की विशेष झलक भी दिखाई गई। वहीं रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक भी सामने आ चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com