-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Yugendra Pawar Statement Ajit Pawar Plane Crash Investigation Delay Baramati
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
- Written By: अनिल सिंह
Ajit Pawar Plane CrashInvestigation: अजित पवार विमान दुर्घटना के 6 महीने बाद भी जांच रिपोर्ट न आने पर युगेंद्र पवार ने जताया कड़ा असंतोष। मुंबई एयरपोर्ट फुटेज व VSR मालिक पर उठाए सवाल।

अजित पवार विमान हादसे की जांच में देरी पर भड़के युगेंद्र पवार (फोटो क्रेडिट-X)
Yugendra Pawar On Ajit Pawar Plane Crash Investigation: बारामती के गोजुबावी गांव के पास 28 जनवरी को हुए दर्दनाक विमान हादसे में महाराष्ट्र के कद्दावर नेता अजित पवार, पायलट, केबिन क्रू और उनके अंगरक्षक की असमय मृत्यु के छह महीने बीत जाने के बाद भी अंतिम जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस दुखद घटना के आधा साल बीत जाने के बाद दिवंगत नेता के भतीजे युगेंद्र पवार ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
युगेंद्र पवार ने कहा कि इतने लंबे समय बाद भी हादसे का सच सामने न आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और अब बारामती की जनता का सब्र पूरी तरह टूट रहा है। धीमी जांच की वजह से पवार समर्थकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
प्रारंभिक रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं, CCTV फुटेज भी गायब
मीडिया से बातचीत करते हुए युगेंद्र पवार ने कहा कि पहले महीने में अजित पवार विमान दुर्घटना की आई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अधूरी थी और उसमें कई गलत तथ्य शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटना के दिन मुंबई एयरपोर्ट का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) अब तक जांच टीमों या परिवार के पास नहीं पहुंचा है, जो कई तरह के संदेह पैदा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे बना दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर, साल में 152 घंटे सड़क पर गंवाए
मिसिंग लिंक टनल में रात 1:30 बजे भीषण हादसा, चकनाचूर फॉर्च्यूनर देखकर उड़े होश! कारोबारी तुषार भूमकर की मौत
BJP के कारनामों को सबूतों के साथ वायरल करूंगा, शिंदे गुट के नेता की सीधी चेतावनी, महाराष्ट्र राजनीति में उबाल
प्रशांत किशोर ने की सुनेत्रा पवार से मुलाकात, महाराष्ट्र में NCP की नई राजनीतिक रणनीति की अटकलें तेज
उन्होंने सवाल उठाया कि जब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और राज्य CID जैसी बड़ी एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं, तो सच सामने आने में इतना विलंब क्यों हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Public Examinations Amendment Bill को संजय राउत ने बताया मोदी सरकार का मायाजाल
VSR कंपनी के मालिक पर कार्रवाई न होने से नाराजगी
युगेंद्र पवार ने विमान सेवा देने वाली कंपनी VSR एविएशन के रवैये और शासन की चुप्पी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय स्तर की त्रासदी के बावजूद VSR कंपनी के मालिक के खिलाफ अब तक कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बारामती के आम नागरिकों और समर्थकों के मन में इस हादसे को लेकर गहरे संदेह हैं और अब लोग हर सवाल का साफ व पारदर्शी जवाब चाहते हैं।
शरद पवार-पीएम मोदी मुलाकात पर युगेंद्र पवार का खुलासा
हाल ही में शरद पवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए युगेंद्र पवार ने बताया कि पवार साहब देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और स्वयं प्रधानमंत्री उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शरद पवार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात जंतर-मंतर पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के छात्र आंदोलन का समाधान निकालने के उद्देश्य से की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप अगले ही दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आया था।
Yugendra pawar statement ajit pawar plane crash investigation delay baramati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
Aug 07, 2026 | 04:05 PMAnupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली
Aug 07, 2026 | 04:02 PMपंजाब में BJP फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचल तेज!
Aug 07, 2026 | 03:59 PMहर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख का रिश्ता कन्फर्म? सोशल मीडिया पर छिड़ी प्यार की चर्चा, एक तस्वीर ने खोले कई राज
Aug 07, 2026 | 03:56 PMUP Election 2027: RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
Aug 07, 2026 | 03:54 PMSBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा ₹21,121 करोड़ के पार, नतीजों के बाद शेयर में 3% की जोरदार तेजी
Aug 07, 2026 | 03:50 PMCSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
Aug 07, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














