Mumbai Vijaydurg Ro Ro सेवा एक महीने के लिए बंद, जहाज में तकनीकी खराबी

Mumbai Vijaydurg RO RO Service Suspended: मुंबई से विजयदुर्ग रो-रो सेवा तकनीकी खराबी के कारण एक महीने के लिए स्थगित कर दी गई है। महंगे किराए और कम यात्रियों के बीच शुरू हुई।
mumbai-vijaydurg-ro-ro-service-suspended-engine-fault
मुंबई विजयदुर्ग रो पैक्स फेरी सर्विस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Vijaydurg Ro Ro Service: मुंबई से विजयदुर्ग के बीच चलने वाली रो-रो सेवा को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस सेवा को एमटूएम प्रिंसेस जहाज के चार में से तीन इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण बंद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

मुंबई से कोंकण के सफर को तेज और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मैरीटाइम बोर्ड ने इस रो-रो सेवा की शुरुआत की थी। सभी जरूरी परीक्षण पूरे होने के बाद 1 मार्च को इस सेवा को शुरू किया गया था। यह जहाज मुंबई के भाऊचा ढक्का से हर बुधवार और शनिवार सुबह 8 बजे रवाना होता था, जबकि विजयदुर्ग से गुरुवार और रविवार दोपहर 12 बजे वापसी करता था।

छह से सात घंटे में पूरा होगा Mumbai Vijaydurg सफर

इस सेवा के जरिए मुंबई से विजयदुर्ग का सफर महज छह से सात घंटे में पूरा हो रहा था, जो पारंपरिक यात्रा की तुलना में काफी तेज था। हालांकि, इसके बावजूद यात्रियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ सकी।

महंगा किराया बना बड़ी वजह

रो-रो सेवा को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलने का एक बड़ा कारण इसका महंगा किराया रहा। 3,000 से 9,000 रुपये तक के टिकट दर आम यात्रियों के लिए काफी अधिक थे। 626 यात्रियों की क्षमता वाले इस जहाज में अक्सर कम यात्री ही सफर कर रहे थे।

समुद्री कचरे से इंजन हुआ खराब

जानकारी के अनुसार, जब एमटूएम प्रिंसेस अपनी छठी यात्रा में विजयदुर्ग से मुंबई लौट रहा था, तब समुद्र में तैरते कचरे के कारण जहाज के इंजन में खराबी आ गई। चार में से तीन इंजन के बंद हो जाने के चलते तत्काल मरम्मत की जरूरत पड़ी।

मरम्मत के बाद फिर शुरू होगी सेवा

मैरीटाइम बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह स्थगन अस्थायी है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही सेवा फिर से शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को कोंकण के लिए तेज जल परिवहन सुविधा मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com