- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Polls Ravindra Chavan Bjp Election Campaign
Pune: रवींद्र चव्हाण का विपक्ष पर वार, बोले-भाजपा ने जवाब दिया तो मुश्किल होगी
Pune Municipal Election के लिए प्रचार तेज हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने ‘विकसित पुणे’ का विजन रखते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और 50 हजार करोड़ के विकास रोडमैप का ऐलान किया।
- Written By: अपूर्वा नायक

रविंद्र चव्हाण (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे मनपा चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी रणभेरी बज चुकी है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पुणे में जोरदार प्रचार अभियान का आगाज किया।
इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पुणे के सर्वांगीण विकास और ‘विकसित पुणे’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए वे भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
पुणेकरों से की अपील
चव्हाण ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव केवल स्थानीय नगरसेवक चुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुणे के भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार पुणे को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। पुणे के नागरिकों को तय करना है कि वे विकास की इस गति को निरंतर बनाए रखना चाहते हैं या नहीं।’
सम्बंधित ख़बरें
Pune Crime: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी
महाराष्ट्र में 29 चीनी कारखानों को 1,012 करोड़ रुपये FRP बकाया के लिए नोटिस, 13 अप्रैल को आयुक्तालय में सुनवाई
Pimpri Chinchwad: मोहन नगर में फटी गैस पाइपलाइन, धमाके के साथ हवा में उड़े पत्थर; बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
पुणे के वॉटर पार्क में बड़ा हादसा: स्लाइड से गिरने से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, मालिक और मैनेजर पर केस दर्ज
चव्हाण ने विपक्ष पर निशाना साधा
विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए चव्हाण ने कहा कि महाविकास आघाड़ी की सरकार के दौरान पुणे के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट्स के प्रस्ताव बहुत पहले पारित होने के बावजूद पिछली सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के कारण वे शुरू नहीं हो सके।
भाजपा की भविष्य की योजनाओं का खाका खींचते हुए चव्हाण ने बताया कि पुणे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने के लिए 50,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। चव्हाण ने कहा कि प्रमुख रूप से मेट्रो नेटवर्क का व्यापक विस्तार की योजना बनाई गई है।
पुणे के पर्यावरण के लिए नदी सुधार कार्यक्रम के साथ ही परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। शहर में 1000 नई इलेट्रिक बसों का संचालन जल्द ही शुरू होगा। साथ ही शहर के लिए 24/7 जलापूर्ति योजना भी कार्यान्वित की जा रही है। प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा भाजपा पर को गई हालिया टिप्पणियों का जवाब देते हुए रवींद्र चव्हाण आक्रामक नजर आए।
‘भाजपा ने जवाब दिया तो मुश्किल होगी’
उन्होंने कहा कि अजीत पवार वर्तमान में उसी महायुति सरकार का हिस्सा है, जिसका नेतृत्व मोदी और फडणवीस कर रहे है। केवल चुनावी लाम के लिए सार्वजनिक मंदों से आरोप लगाने के बजाय संबंधित जांच एजेंसियों के पास जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि भाजपा ने उनके आरोपों का सिलसिलेवार जवाब देना शुरू किया, तो अजीत पवार के लिए असहज स्थिति पैदा हो जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Murder Mystery: पुणे में लूट आरोपी का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व नगरसेवक हत्या में शामिल
विपक्षी के खेमे में सेंध
चुनाव प्रचार की शुरुआत में ही विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगा है। विधायक सिद्धार्थ शिरोले की मौजूदगी में शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र के कई प्रभावशाली नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया, भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख बेहरों में शैलजा खेडेकर और अर्चना काबले (पूर्व पार्षद), नाना वाल्के (शिवसेना उद्धव गुट), शशिकांत पांडुले और वसुधरा निरभवने (एनसीपी शरद पवार गुट। अनिल पवार (रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष) के नाम शामिल है।
Pune municipal polls ravindra chavan bjp election campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
घंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Apr 09, 2026 | 03:21 AMIPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














