आयुक्त नवल किशोर राम का ऐलान, 75 स्कूल बनेंगे ‘मॉडल स्कूल, बच्चों की शिक्षा में आएगा बड़ा बदलाव

सामान्य नागरिकों के बच्चों की शिक्षा की क्वालिटी सुधारने के लिए पुणे के मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने एक अनूठा कदम उठाया है। पुणे मनपा की 75 स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
Pune Municipal Corporation
पुणे महानगरपालिका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: प्रशासनिक सुधारों के बाद अब पुणे महापालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने सामान्य नागरिकों के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी कड़ी में महापालिका की 75 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही नये शामिल 32 गावों की स्कूल इमारतों में भी सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस पहल के तहत विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। राम ने यह भी कहा कि इस नई योजना में पूर्व में किए गए प्रयासों की अच्छी बातों को भी शामिल किया जाएगा। जल्द ही, इस संबंध में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसे शिक्षा मंडल के माध्यम से लागू किया जाएगा।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, आयुक्त राम ने इस नई पहल के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि पहले चरण में 75 स्कूलों को चुना गया है, जिन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ अच्छी इमारतें और बड़े खेल के मैदान होना हो काफी नहीं है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना भी बेहद जरूरी है ताकि छात्रों को एक बेहतर भविष्य मिल सके। आयुक्त राम ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान देना है।

योजना में 32 गांवों के स्कूल शामिल

इस नई योजना में, पहले किए गए सफल प्रयासों की अच्छी बातों को भी शामिल किया जाएगा ताकि एक मजबूत और प्रभावी कार्ययोजना बनाई जा सके, जल्द ही, एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसे शिक्षा महल के माध्यम से लागू किया जाएगा, जिससे पुणे के छात्रों को एक बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल पाएगा। महापालिका के अधीन आए 32 गावों की स्कूल भी इस योजना का हिस्सा होंगे।

इनमें से अधिकांश स्कूलों की इमारत और सुविधाएं कमजोर स्थिति में है। इन स्कूलों की इमारतें और खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे, पेयजल और स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयुक्त राम ने स्पष्ट किया कि इस कदम से पुणे महापालिका के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण उपलब्ध होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com