- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Kasewadi Pune Drugs And Prostitution Issue Bjp Corporator
पान दुकानों से ‘एमडी’ ड्रग्स बिक्री का आरोप, भाजपा नगरसेविका ने पुलिस को घेरा
Pune Drugs Racket Case: पुणे के काशेवाडी क्षेत्र में नशीले पदार्थों और देह व्यापार के कथित कारोबार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अर्चना पाटील ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे न्यूज
Kasewadi Pune Drugs And Prostitution Issue: शहर के काशेवाडी क्षेत्र में खुलेआम चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार और देह व्यापार के गंभीर मुद्दे ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
पुणे पुलिस आयुक्तालय की वार्षिक निरीक्षण बैठक के दौरान भाजपा नगरसेविका अर्चना पाटील ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की उपस्थिति में क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर तीखी नाराजगी व्यक्त की।
पाटील ने आरोप लगाया कि प्रभाग क्रमांक 22 (काशेवाडी) की पान की दुकानों और टपरियों से ‘एमडी’ (मेफेड्रोन) जैसे घातक नशीले पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि नाबालिग बच्चे इस नशे की चपेट में आ रहे हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए युवा वर्ग चोरी जैसे अपराधों की ओर प्रवृत्त हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में हैवानियत! भाई ने नहीं चुकाया कर्ज, तो युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा, घावों पर छिड़की मिर्च
Jamkhed News: प्याज के खेत में छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, 6.17 लाख रुपए का माल जब्त
JNPT पोर्ट पर फंसी फलों की खेप: रमजान के निर्यात सीजन को लगा युद्ध का ग्रहण, APMC में भारी नुकसान
शरद पवार से मिले पिंकी माली के पिता, रोते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- बेटी के साथ जो हुआ…
बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठा कि रात के अंधेरे में स्ट्रीट लाइटें जानबूझकर तोड़ दी जाती हैं और लावारिस वाहनों की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- पुणे में ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप छह महीने में ही बंद, प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल
कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती
अर्चना पाटील ने काशेवाडी पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वहां महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता और उन्हें अक्सर खडक पुलिस थाने भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार लिखित सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी अवैध धंधों को तुरंत बंद कराया जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Kasewadi pune drugs and prostitution issue bjp corporator
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वीरान पड़े दुबई और रियाद के होटल, पर्यटन क्षेत्र ठप होने से UAE-सऊदी को कई बिलियन डॉलर की चपत; मचा हाहाकार
Mar 13, 2026 | 04:20 PMठाणे में हैवानियत! भाई ने नहीं चुकाया कर्ज, तो युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा, घावों पर छिड़की मिर्च
Mar 13, 2026 | 04:15 PMJamkhed News: प्याज के खेत में छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, 6.17 लाख रुपए का माल जब्त
Mar 13, 2026 | 04:09 PMनासिक में पेड़ों की कटाई पर बवाल: अमित ठाकरे का प्रशासन को अल्टीमेटम, जब तक बैठक नहीं, तब तक कुल्हाड़ी नहीं
Mar 13, 2026 | 04:09 PMJNPT पोर्ट पर फंसी फलों की खेप: रमजान के निर्यात सीजन को लगा युद्ध का ग्रहण, APMC में भारी नुकसान
Mar 13, 2026 | 04:04 PMमहाराष्ट्र में मराठी नहीं पढ़ाई तो स्कूल की मान्यता होगी रद्द, मंत्री दादा भुसे ने दी सख्त चेतावनी
Mar 13, 2026 | 04:00 PMमिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश, अब सस्ती कारों में भी मिल रहा ADAS सेफ्टी फीचर
Mar 13, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM











