IPL 2026: 'चलो कुछ नया करने की कोशिश करते हैं', LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने नए खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Lucknow Super Giants के कप्तान ऋषभ पंत टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने नए खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए कहा है कि चलो इस सीजन में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं।
Rishabh Pant To Lucknow Super Giants Newcomers Ahead Of IPL 2026
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। अब इस सीजन के शुरु होने में महज कुछ दिनों का ही समय बचा है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार कुछ अलग ही लय में दिख रही है। फ्रेंचाइजी ने पहले लोगो चेंज किया। उसके बाद नई जर्सी के साथ इस सीजन कुछ नया करने की तैयारी भी की है।

इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत टीम के साथ जुड़ गए हैं। टीम के साथ जुड़ते ही पंत ने नए खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए कहा है कि चलो इस सीजन में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एलएसजी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड़ की है। यहां देखें वीडियो...

एलएसजी द्वारा शेयर वीडियो में पंत ने कहा, "बहुत सारे लोग पिछले साल के हैं। कुछ नए चेहरे जरूर हैं। सभी का स्वागत है। चलो रिश्ते बनाने की कोशिश करते हैं। अगर हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करेंगे, तो हम बेहतर नहीं हो पाएंगे। एक व्यक्ति के तौर पर, हम यहां इन सभी सज्जनों से जो कुछ भी ले सकते हैं, उसे लें और इस सीजन के लिए कुछ ऐसा बनाने की कोशिश करें जिसका हम इंतजार कर सकें।"

उन्होंने आगे कहा, "जब हम किसी सीजन में आते हैं, तो हर बार हमारे मन में एक ख्याल आता है कि चलो कुछ नया करते हैं, जीतने की कोशिश करते हैं। लेकिन साथ ही अपने सोचने के तरीके में स्पष्ट होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं? आप एक व्यक्ति और एक टीम के तौर पर क्या हासिल करना चाहते हैं?"

पिछला सीजन एलएसजी का नहीं रहा था अच्छा

ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 6 मैच ही जीत सकी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। जिसके बाद दिसंबर 2025 में हुई नीलामी में एलएसजी ने छह खिलाड़ियों को साइन किया था। टीम ने श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस को खरीदा था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस से अर्जुन तेंदुलकर और सनराइजर्स हैदराबाद से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी ट्रेड किया था।एलएसजी आईपीएल 2026 में अपने कैंपेन की शुरुआत 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में करेगी।