ठाणे में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए मनपा का हीट एक्शन प्लान, ट्रैफिक चौराहों पर लगेंगे ग्रीन नेट

Thane में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए मनपा ने हीट एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत ट्रैफिक चौराहों पर ग्रीन नेट, प्याऊ और नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
Thane Heat Action Plan
ठाणे हीट एक्शन प्लान (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Summer Safety Awareness Thane: ठाणे मनपा ने बढ़ती गर्मी के थपेड़ों से निपटने के लिए 'हीट एक्शन प्लान' तैयार किया है।

अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि शहर के बड़े ट्रैफिक चौराहों पर ग्रीन नेट लगाने, गर्मी से होने वाली बीमारियों की दवाइयां देने, शहर में अलग-अलग जगहों पर पानी के प्याऊ की व्यवस्था के साथ ही लोगों में जागरूकता लाने और उन्हें असरदार तरीके से लागू करने के साथ-साथ बचाव के उपाय असरदार तरीके से लागू किए जाएं। अतिरिक्त मनपा आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि गर्मी की लहर का असर कम करने के लिए अलग-अलग उपाय किए जा रहे हैं।

बड़े ट्रैफिक चौराहों पर लगाएं जाएंगे ग्रीन नेट

इस बारे में एक टास्क फोर्स कमेटी बनाई गई है तथा ठाणे मनपा का हीट एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग हर के बड़े ट्रैफिक चौराहों पर ग्रीन नेट लगाने का काम करेगा।

इसके अलावा, आपत्कालीन विभाग और सूचना व जनसंपर्क विभाग की तरफ से शहर भर में बड़े पैमाने पर पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों में हीट वेव के बारे में अवेयरनेस पैदा किया जा सके।

इसके अलावा रिक्शा एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन, कार्यालय, कामगार उपायुक्त उपायुक्त शिक्षा, क्रेडाई, हॉल एमसीएचआई, एसोसिएशन, इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन, टिस्सा, मेट्रो, एमएसआरडीसी, रेलवे, आरटीओ, कॉलेज और अलग-अलग स्वयं सेवी संस्थाओं को हीट वेव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

पोस्टर-बैनर से किया जा रहा नागरिकों को जागरूक

ठाणे मनपा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्र, मैटरनिटी हॉस्पिटल और कलवा हॉस्पिटल में गर्मी के बारे में अवेयरनेस पैदा करने के लिए पोस्टर और बैनर लगाए गए है। गर्मी से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने और एक कूलिंग रूम तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य केंद्र के जरिए एरिया के रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में भी लोगों में अवेयरनेस पैदा की जा रही है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट हॉस्पिटल भी गर्मी से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए जरूरी सिस्टम तैयार रखें, शिक्षा विभाग शहर के स्कूलों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में विद्यार्थियों को पोस्टर और बैनर के जरिए बड़े पैमाने पर अवेयर कर रहा है। सोशल ऑर्गनाइजेशन के जरिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने एरिया में मिट्टी के बर्तन रखकर पानी का इंतजाम करें ताकि जानवरों और पक्षियों पर गर्मी का असर कम हो सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com