- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Lohegaon Man Arrested For Marijuana Cultivation In Rented Bungalow
पुणे: बंगले में चल रही थी ‘गांजे की खेती’; 41 पौधों के साथ 30 वर्षीय हर्ष पांचाल गिरफ्तार
Pune Lohegaon Ganja Raid: महाराष्ट्र में पुणे के लोहेगांव में किराए के एक बंगले में गांजे की खेती करने वाला हर्ष पांचाल गिरफ्तार। हर्ष के पास से 41 पौधे और 9 मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है।
- Written By: अनिल सिंह

पुणे में गांजे की खेती करते हुए 30 साल का शख्स गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Ganja Plantation in Pune Bungalow: पुणे के लोहेगांव इलाके में नशे के कारोबार का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक शख्स ने गांजे की खेती करने और उसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए विशेष रूप से एक बंगला किराए पर लिया था। लोहेगांव पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष भरतकुमार पांचाल (30) को गिरफ्तार किया है और बंगले के भीतर लहलहा रहे गांजे के खेतों को नष्ट कर दिया है।
पुलिस कांस्टेबल आकाश मोरे और अमोल एडलिंग को सूचना मिली थी कि पथारे वस्ती स्थित एक बंगले के भीतर संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। जब पुलिस ने वहां छापा मारा, तो नजारा देखकर अधिकारी दंग रह गए। बंगले के परिसर और बगीचे में गांजे की व्यवस्थित खेती की जा रही थी।
9 मोबाइल और हाई-टेक तरीके से बिक्री
तलाशी के दौरान पुणे पुलिस को गांजे के छोटे-बड़े कुल 41 पौधे मिले, जिनका कुल वजन लगभग 4.5 किलोग्राम है। पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। संदेह है कि हर्ष इन मोबाइल फोन का उपयोग ग्राहकों से संपर्क करने और गांजे की होम डिलीवरी या गुप्त तरीके से बिक्री के लिए कर रहा था। पुलिस अब इन फोनों के कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स खंगाल रही है ताकि उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
रहाता में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में, कथित अवैध गर्भपात नेटवर्क की चर्चा तेज़
भारत का ‘वॉटरमेलन कॅपिटल’ बना महाराष्ट्र का ‘ये’ शहर, गर्मियों में यहां हर जगह दिखते है सिर्फ़ तरबूज़ ही तरबूज
निदा खान को लेकर ओवैसी ने दिया प्रज्ञा सिंह ठाकुर का उदहारण, मालेगांव ब्लास्ट के फैसले पर उठाया सवाल!
ये भी पढ़ें- पायधुनी कांड में नया मोड़: तरबूज से पहले खाई थी ‘पेन-किलर’? 4 मौतों के पीछे अब दवाओं पर गहराया शक
- आरोपी: 30 वर्षीय हर्ष भरतकुमार पांचाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- बरामदगी: बंगले के बगीचे से गांजे के 41 पौधे (वजन 4.5 किलोग्राम) और 9 मोबाइल फोन जब्त।
- कीमत: जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।
- कार्रवाई: लोहेगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पथारे वस्ती स्थित बंगले पर छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया।
किराए के बंगले में ‘ग्रीन’ बिजनेस
जांच में यह भी सामने आया है कि हर्ष ने यह बंगला केवल इसी अवैध काम के लिए किराए पर लिया था ताकि वह बाहरी दुनिया की नजरों से बचकर शांति से खेती कर सके। जब्त किए गए गांजे और अन्य सामान की कुल बाजार कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है और वह गांजे के बीज कहाँ से लाता था। इस कार्रवाई के बाद लोहेगांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।
Pune lohegaon man arrested for marijuana cultivation in rented bungalow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
May 10, 2026 | 04:24 PM‘हाथ मिलाया पर साथ का पता नहीं’, राहुल गांधी और विजय थलपति के तालमेल पर रामदास आठवले ने कसा तंज
May 10, 2026 | 04:12 PMसिंगापुर में 7 साल से रह रहे भारतीय ने बताया क्यों नहीं लौट पाते प्रवासी, वीडियो हुआ वायरल
May 10, 2026 | 04:12 PMरहाता में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में, कथित अवैध गर्भपात नेटवर्क की चर्चा तेज़
May 10, 2026 | 03:58 PMराजनीति का डिजास्टर है राहुल व विजय की फोटो, शाइना एनसी ने कांग्रेस के स्टंट को अवसरवादी राजनीति बताया
May 10, 2026 | 03:58 PM5 से 15% ब्याज और एटीएम पर कब्जा! सुनील अरोरा के काले कारोबार का खुलासा; आदिवासियों की जमीनें थी निशाने पर!
May 10, 2026 | 03:58 PMUP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेन्द्र चौधरी समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
May 10, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM












