मोबाइल से चिपके रहने वालों के लिए आया जबरदस्त ब्रेक, यह चॉकलेट रैपर कर देगा फोन को पूरी तरह बंद

Mobile Signal Block: स्मार्टफोन जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन अगर आप हर समय फोन अपने पास रखते हैं, तो यह खबर आपको सच में चौंका सकती है। क्योकि KitKat Break Mode Wrapper आपके फोन को बंद करेंगा
chocolate wrapper will completely shut down your device KitKat Break Mode Wrapper
KitKat Break Mode Wrapper (Source. Social Media/X)
Published on
Updated on

KitKat Break Mode Wrapper: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन अगर आप हर समय फोन अपने पास रखते हैं, तो यह खबर आपको सच में चौंका सकती है। मशहूर चॉकलेट ब्रांड KitKat ने एक ऐसा अनोखा रैपर लॉन्च किया है, जो आपके फोन को पूरी तरह दुनिया से काट सकता है। यानी अगर आपने गलती से भी अपना मोबाइल इसमें रख दिया, तो न कॉल आएगी, न इंटरनेट चलेगा और न ही कोई मैसेज मिलेगा।

क्या है यह नया ब्रेक मोड रैपर?

Nestlé के इस नए इनोवेशन को "ब्रेक मोड" रैपर कहा जा रहा है। यह कोई साधारण चॉकलेट पैकेजिंग नहीं, बल्कि एक खास टेक्नोलॉजी से बना रैपर है। इसका मकसद लोगों को डिजिटल दुनिया से थोड़ी देर का ब्रेक देना है। आज की तेज़-रफ्तार जिंदगी में लोग घंटों फोन में उलझे रहते हैं। ऐसे में यह रैपर एक अनोखा तरीका पेश करता है, जिससे आप कुछ समय के लिए पूरी तरह ऑफलाइन हो सकते हैं और असली दुनिया को महसूस कर सकते हैं।

फोन क्यों हो जाता है पूरी तरह ऑफलाइन?

जैसे ही आप अपने स्मार्टफोन को इस रैपर के अंदर रखते हैं, आपका फोन पूरी तरह ऑफलाइन हो जाता है। न कॉल, न मैसेज, न इंटरनेट सब कुछ तुरंत बंद। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह रैपर किसी भी नेटवर्क सिग्नल को अंदर आने ही नहीं देता। यानी बाहर की दुनिया से आपका कनेक्शन पूरी तरह कट जाता है और आपका फोन सिर्फ एक साधारण डिवाइस बनकर रह जाता है।

कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी?

यह खास रैपर Faraday cage तकनीक पर आधारित है। यह एक ऐसा सिस्टम है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को ब्लॉक कर देता है। जब मोबाइल या Wi-Fi सिग्नल इस रैपर से टकराते हैं, तो वे अंदर जाने के बजाय बाहर ही बिखर जाते हैं। इसी वजह से रैपर के अंदर रखा फोन किसी भी नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता।

क्यों बनाया गया यह खास रैपर?

कंपनी के अनुसार, इस प्रोडक्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों को डिजिटल ओवरलोड से राहत देना है। Nestlé चाहती है कि लोग कुछ समय के लिए अपने फोन से दूरी बनाएं और अपने आसपास के माहौल का आनंद लें। यह सिर्फ एक मार्केटिंग स्टंट नहीं, बल्कि डिजिटल डिटॉक्स का एक नया और अनोखा तरीका है।

किन चीजों से बना है यह रैपर?

इस हाई-टेक रैपर को बनाने में कॉपर, पॉलिएस्टर और पॉलीप्रोपाइलीन जैसे खास मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यही सामग्री इसे सिग्नल ब्लॉक करने की ताकत देती है। कंपनी का दावा है कि यह रैपर लगभग एक साल तक प्रभावी रह सकता है और बाद में इसे आसानी से रीसायकल भी किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com