-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pmrda Takes Major Step To Prevent Sewage Pollution In Dam Area
PMRDA की 230 गांवों में सीवेज नेटवर्क और एसटीपी योजना की तैयारी, गंदे पानी का निकलेगा समाधान
- Written By: अपूर्वा नायक
PMRDA ने 230 गांवों में सीवेज नेटवर्क और एसटीपी स्थापित कर डैम क्षेत्र के जल प्रदूषण को रोकने का काम किया है। पहले चरण में पश्चिमी गांवों के लिए ये शुरुआत की जाने वाली हैं।

पीएमआरडीए (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने पर्यावरण सुरक्षा और जल स्रोतों की शुद्धता को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी भाग के 120 गांवों और पूर्वी भाग के 130 गांवों सहित कुल 230 गांवों में गंदे पानी की पाइपलाइन और ड्रेनेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है।
इस संपूर्ण प्रोजेक्ट पर करीब 1800 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित है। पहले चरण में पश्चिम भाग के गांवों के लिए 300 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।
इस योजना के लागू होने के बाद डैम (जलाशय) के कैचमेंट एरिया में गंदे पानी मिलने के मामले पर रोक लगेगी, जिससे पुणे शहर को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस प्रोजेक्ट का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पश्चिम क्षेत्र के 120 गांवों में पाइपलाइन और एसटीपी का जाल बिछाया जाएगा जबकि अगले चरण में पूर्व क्षेत्र के 130 गांवों में यह सुविधा विकसित की जाएगी। डॉ। महसे ने विश्वास जताया है कि इस पहल से पुणे क्षेत्र में जल स्रोतों का प्रदूषण घटेगा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक स्थायी समाधान साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
पुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
जल संसाधन विभाग की योजना अटकी
डैम क्षेत्र में जल प्रदूषण रोकने के लिए राज्य सरकार ने पहले जल संसाधन विभाग को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने इस दिशा में प्लान तैयार कर राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया था। लेकिन यह प्रस्ताव अभी तक सरकार के स्तर पर पेंडिंग है।
इस बीच पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) के बाद अब पीएमआरडीए ने भी अपनी सीमा में नदी सुधार योजना (रिवर इम्पूवमेंट प्रोजेक्ट) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ावा है। पीएमआरडीए ने अपने क्षेत्र के नदी के पास के गांवों में ड्रेनेज पाइपलाइन का जाल तैयार करने और शोधन केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम शुरू किया है। इसके लिए पहले सलाहकार (कंसल्टिंग) कंपनी की नियुक्ति की गई थी। इस कंपनी ने परियोजना का प्लान और विस्तृत रिपोर्ट प्राधिकरण की सौंपा है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक लागत लगभग 300 करोड़ रुपये आकी गई है।
डैम इलाके में बढ़ता प्रदूषण बनी गंभीर समस्या
पीएमआरडीए के अधिकार क्षेत्र में 800 से अधिक गांव आते हैं। इनमें से अधिकांश गांवों में अभी तक गंदा पानी शोधन केंद्र (एसटीपी) उपलब्ध नहीं हैं। विशेष रूप से डेम के ऊपरी भाग में बसे गांवों से गंदा पानी नदियों में छोड़ा जाता है। यही पानी आगे चलकर पुणे शहर को पानी सप्लाई करने वाले डैम के कैचमेंट एरिया में पहुंचता है। इसके साथ ही डैम के आसपास के इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में बड़ी मात्रा में अवैध निर्माण भी हुए हैं। इन निर्माणों से निकलने वाला गंदा पानी भी सीधे नदियों में छोड़ा जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप नदियों और जलाशयों का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भयंकर आग, लाखों का हुआ नुकसान
प्रोजेक्ट की मुख्य बातें
कुल गांव: 230 (पश्चिमी भाग के 120 और पूर्वी भाग के 110)
उद्देश्यः इन गांवों में सीवेज लाइनों का नेटवकी बिछाना और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करना।
अनुमानित लागतः इन कार्यों के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
पहला चरणः पहले चरण में पश्चिमी क्षेत्र के गांवों के लिए 300 करोड़ रुपये का खाका तैयार किया गया है और इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
समस्या का समाधान: इस पहल से उन गांवों से निकलने वाले सीवेज के पानी की बोधों के कैचमेंट एरिया में मिलने से रोका जा सकेगा, जिससे नदियों और बांधों के बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगेगी।
पृष्ठभूमिः वर्तमान में, प्राधिकरण की सीमा में कई गांवों में सीवेज उपचार की सुविधा नहीं है, जिसके कारण यह दुषित पानी पुणे शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले बांधों के कैचमेंट एरिया में मिल जाता है।
प्रगति: पीएमआरडीए ने नदी सुधार योजना के तहत यह काम शुरू किया है और पश्चिमी गांवों के लिए सीवेज नेटवर्क और उपचार केंद्र स्थापित करने का काम दो चरणों में किया जाएगा।
Pmrda takes major step to prevent sewage pollution in dam area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














