- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pcmc Stops Fifty Crore Funding To Mahametro Over Damaged Roads
सड़कों की बदहाली पर PCMC का कड़ा रुख, महामेट्रो को दी जाने वाली 50 करोड़ की अतिरिक्त निधि रोकी
Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो काम से खराब हुई सड़कों के कारण मनपा ने महामेट्रो का 50 करोड़ का फंड रोका। स्थायी समिति अध्यक्ष ने सड़क मरम्मत के बाद ही राशि देने की चेतावनी दी।
- Written By: रूपम सिंह

PCMC महामेट्रो (फोटो- सोशल मीडिया)
Pimpri Chinchwad, Metro Construction: पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते बदहाल हुई सड़कों और नागरिकों की बढ़ती परेशानियों को लेकर महानगर पालिका की स्थायी समिति ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। समिति ने महामेट्रो को दी जाने वाली 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि को फिलहाल रोकने का बड़ा फैसला लिया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक बारणे ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं होगी, तब तक महानगरपालिका एक भी रुपया जारी नहीं करेगी।
मुख्य व सर्विस सड़कें क्षतिग्रस्त
वर्तमान में पिंपरी से निगडी के बीच 4.413 किलोमीटर लंबे विस्तारित मेट्रो मार्ग का काम तेजी से चल रहा है और लगभग 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, इस निर्माण कार्य की वजह से निगडी, आकुर्डी, चिंचवड़ और नाशिक फाटा क्षेत्रों में मुख्य व सर्विस सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। खुदाई के बाद सड़कों को अधूरा छोड़ देने से हवा में धूल का गुबार बढ़ गया है, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
लागत बढ़कर 960 करोड़ से ज्यादा
शुरुआत में केंद्र सरकार ने इस मार्ग के लिए 910 करोड़ 18 लाख रुपये मंजूर किए थे, लेकिन निगडी के तिलक चौक पर चौथे मेट्रो स्टेशन के निर्णय के बाद परियोजना की लागत बढ़कर 960 करोड़ 18 लाख रुपये हो गई। इस बढ़ी हुई 50 करोड़ रुपये की लागत में से राज्य सरकार और महानगर पालिका को 25-25 करोड़ रुपये का हिस्सा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल की सभी बसें होंगी इलेक्ट्रिक! नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रताप सरनाई ने बताया 2036 तक का प्लान
पवना बांध क्षेत्र में माफिया का दिनदहाड़े अवैध उत्खनन, 30 फीट गहरे गड्ढे किए; मकोका लगाने की मांग
परभणी-हिंगोली विधान परिषद सीट से शिवसेना का उम्मीदवार तय! एकनाथ शिंदे ने विप्लव बाजोरिया को दिया ग्रीन सिग्नल
नागपुर में रेत ट्रांसपोर्टर्स का हल्ला बोल, वैध रॉयल्टी के बावजूद कार्रवाई; प्रशासन पर पक्षपात के आरोप
ये भी पढ़े:- पवना बांध क्षेत्र में माफिया का दिनदहाड़े अवैध उत्खनन, 30 फीट गहरे गड्ढे किए; मकोका लगाने की मांग
सुरक्षित यातायात व्यवस्था पर जोर
विकास परियोजनाएं शहर के लिए जरूरी हैं, लेकिन विकास की आड़ में नागरिकों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महामेट्रो पहले सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे, तभी उसे फंड दिया जाएगा।
– अभिषेक बारणे, अध्यक्ष, स्थायी समिति
Pcmc stops fifty crore funding to mahametro over damaged roads
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सड़कों की बदहाली पर PCMC का कड़ा रुख, महामेट्रो को दी जाने वाली 50 करोड़ की अतिरिक्त निधि रोकी
May 20, 2026 | 05:10 PMST महामंडल की सभी बसें होंगी इलेक्ट्रिक! नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रताप सरनाई ने बताया 2036 तक का प्लान
May 20, 2026 | 05:04 PMशराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
May 20, 2026 | 05:04 PMR Madhavan ने फर्जी प्रमोशन पर उठाई आवाज, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी, बोले- जनता का भरोसा तोड़ रही है…
May 20, 2026 | 05:03 PMपवना बांध क्षेत्र में माफिया का दिनदहाड़े अवैध उत्खनन, 30 फीट गहरे गड्ढे किए; मकोका लगाने की मांग
May 20, 2026 | 04:55 PMAFCAT Recruitment: वायुसेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
May 20, 2026 | 04:49 PMNeem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के इन उपदेशों को अपनाने से मिलेगा सुकून, बदल जाएगा आपका जीवन
May 20, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












