Pune News: फल फसल बीमा योजना में अब 2025-26 के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथियां

Pune Division के संयुक्त कृषि संचालक दत्तात्रय गावसाने ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम आधारित फल फसल बीमा योजना (आंबिया चहार वर्ष 2025-26) में निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करें।
Pune Division के संयुक्त कृषि संचालक दत्तात्रय गावसाने ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम आधारित फल फसल बीमा योजना (आंबिया चहार वर्ष 2025-26) में निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करें।
फल फसल बीमा योजना (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: विभागीय संयुक्त कृषि संचालक दत्तात्रय गावसाने ने किसानों से पुनर्गठित मौसम आधारित फल फसल बीमा योजना (आंबिया चहार वर्ष 2025-26) में शामिल होने का आग्रह किया है।

किसान केला, संतरा, पपीता, मोसंबी, आम और अनार जैसी फसलों के लिए इस योजना में शामिल होने हेतु निधर्धारित समय-सीमा के भीतर राष्ट्रीय फल फसल बीमा पोर्टल https://www.pmfby.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह योजना पुणे, सोलापुर और अहिल्यानगर जिलों में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के लि के माध्यम से लागू की जा रही है। योजना में शामिल होने के लिए अलग-अलग फसलों के लिए अंतिम तिथियां निर्धारित की गई हैं। अंगूर के लिए 15 अक्टूबर, केला, मोसंबी और पपीता के लिए 31 अक्टूबर, संतरा के लिए 30 नवंबर, आम के लिए 31 दिसंबर और अनार के लिए 14 जनवरी 2026।

यह योजना कर्जदार और गैर-कर्जदार दोनों तरह के किसानों के लिए ऐच्छिक (वैकल्पिक) है। कर्जदार किसानों को यह घोषणा पत्र भरना होगा कि वे योजना में शामिल हो रहे हैं या नहीं। योजना में भागीदारी के लिए, किसानों के पास प्रति किसान न्यूनतम 20 गुंठा (आधा एकड़) और अधिकतम 4 हेक्टेयर का उत्पादन-सक्षम अधिसूचित बागवानी क्षेत्र होना चाहिए।

आवेदन के लिए आवश्यक कागजात

आवेदन के लिए एग्रोस्टैक पंजीकरण, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, भूमि जोत का रिकॉर्ड (उतारा), बाग का जियो टैगिंग फोटो, ई-पीक पाहणी और यदि किराए पर खेती कर रहे हैं तो पंजीकृत किरायेदारी समझौता आवश्यक है। किसान अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या www.krishi.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com