- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Gang Selling Stolen Mobiles Abroad Busted Three Members Of Interstate Gang Arrested Goods Worth Lakhs Recovered
चोरी के मोबाइल विदेशों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
- Written By: संतोष मिश्रा

Representative Image
पिंपरी : मोबाइल की दुकानों में सेंध लगाकर 13 लाख से अधिक का माल लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह (Interstate Gang) को दबोचने में पुणे जिले (Pune District) की आलेफाटा पुलिस (Alephata Police) ने सफलता हासिल की है। इस गिरोह के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो फरार हैं। आरोपियों (Accused) के पास से 14 लाख 50 हजार और 19 लाख रुपए कीमत की एक पिकअप जीप जब्त की गई है। यह गिरोह चोरी के मोबाइल (Stolen Mobiles) विदेशों (Abroad) में बेचती थी, ऐसा जांच में सामने आया है।
आलेफाटा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में ईश्वरलाल हिंमतलाल इरागर (32, निवासी विरार, पालघर, मूल निवासी सिरोही, राजस्थान), महावीर जोरसिंग कुमावत (35, निवासी विरार, पालघर, मूल निवासी पाली, राजस्थान) और आवेश अब्दुल सत्तार कपाडिया (32, निवासी चौक बाजार सिंधीवाड, सुरत) का समावेश है। सोमवार के तड़के आलेफाटा चौक के पास स्थित चेतन गुगले की मोबाइल दुकान का अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर विभिन्न कंपनियों के करीब 140 से अधिक मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे लूट लिए थे। इस संबंध में आलेफाटा के थाना अध्यक्ष प्रमोद क्षीरसागर और सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील बडगूजर ने जांच शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
14 लाख 50 हजार रुपए के फोन जब्त
वारदात वाली इमारत से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराध में प्रयुक्त जीप (संख्या – एमएच 48 एनजी 2380) इस क्षेत्र में मिली थी। सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील बडगुजर और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और एक गोपनीय मुखबिर के तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अपराध में प्रयुक्त जीप सहित ईश्वरलाल इरागर और महावीर कुमावत को विरार से हिरासत में लिया। पूछताछ में, उन्होंने शाहिद अब्दुल सत्तार कपाड़िया और संजय यादव उर्फ म्हात्रे के साथ आलेफाटा में एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाने की वारदात कबूल की। मामले में फरार आरोपी शाहिद कपाड़िया ने उक्त मोबाइल अपने भाई आवेश कपाड़िया को बेचा था। यह पता चलने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक बडगुजर पुलिस कांस्टेबल विनोद गायकवाड, पंकज पारखे और अमित मालुंजे ने सूरत जाकर अवेश कपाड़िया को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसने यह मोबाइल दक्षिण अफ्रीका, नेपाल और बांग्लादेश में एक व्यक्ति के जरिए बेचा। उसके पास से 14 लाख 50 हजार रुपए के फोन जब्त कर गिरफ्तार कर लिया।
Gang selling stolen mobiles abroad busted three members of interstate gang arrested goods worth lakhs recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMकॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














