- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ganeshotsav 2024 Terms And Conditions In Pune
Ganeshotsav 2024: लगातार पांच साल वाले गणेश मंडलों को अनुमति की आवश्यकता नहीं, जानें नियम और शर्तें
महाराष्ट्र समेत पुरे देश में गणेशोत्सव की तैयारी शुरु हो गई है। बात करें पुणे कि तो यहा जिन सार्वजनिक गणेश मंडलों को लगातार पिछले पांच सालों से अनुमति दी जा रही है, उन्हें इस साल लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, मंडप, स्टेज और कमानों में बदलाव करने पर मंडल के पदाधिकारियों को इसकी सूचना पुलिस स्टेशन में देनी होगी।
- Written By: शुभम सोनडवले

गणेशोत्सव (फोटो: नवभारत)
पुणे. महाराष्ट्र समेत पुरे देश में गणेशोत्सव की तैयारी शुरु हो गई है। बात करें पुणे कि तो यहा जिन सार्वजनिक गणेश मंडलों को लगातार पिछले पांच सालों से अनुमति दी जा रही है, उन्हें इस साल लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, मंडप, स्टेज और कमानों में बदलाव करने पर मंडल के पदाधिकारियों को इसकी सूचना पुलिस स्टेशन में देनी होगी।
बता दें कि राज्य सरकार ने 2023 में कानून का पालन करने वाले गणेशोत्सव मंडलों को लगातार पांच वर्षों तक अनुमति देने का निर्णय लिया था। इसके मुताबिक, जिन मंडलों को पिछले साल अनुमति मिल गई थी, उन्हें इस साल अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अनुमति लेते समय मंडलों को दिए गए नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। साथ ही मुख्य विसर्जन जुलूस के लिए संबंधित मंडलों को पुलिस से अलग से पास लेना होगा।
नई मंडलों को अनुमति के लिए पुलिस थाने में एक खिड़की योजना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अनुमति के लिए बोर्ड की शर्ते पूरी करनी होगी। कुछ मंडलों के पदाधिकारियों ने शिकायत की है उन्हें सीमा क्षेत्र से बाहर के थाने जाना पड़ता है। थाने की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुलिस ने अपील की है कि वे उसी थाने में आवेदन दें जहां बोर्ड लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune में दिल दहला देने वाली वारदात: ममता हुई शर्मसार, मां ने प्रेमी संग 6 साल के बेटे की हत्या की
पुणे में खरीफ सीजन के लिए 1.94 लाख टन खाद की मांग; किल्लत रोकने के लिए प्रशासन ने बनाया ‘यूरिया बफर जोन’
अजित पवार प्लेन क्रैश: रोहित पवार की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, VSR के मालिक को लेकर किया सनसनीखेज दावा
पुणे के बांधों में पिछले साल से बेहतर जल भंडार; 43% पानी उपलब्ध होने से गर्मी में जल संकट की आशंका कम
गणेशोत्सव मंडलों को अनुमति के लिए महत्वपूर्ण नियम एवं शर्ते
जिन सार्वजनिक गणेश मंडलों को लगातार पिछले पांच साल तक अनुमति दी जा रही उन्हें इस साल अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन उन गणेशोत्सव मंडलों को अनुमति के लिए महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें पूरी करनी होगी। उन मंडलों को सर्वाजिक चैरिटी कमिश्नर के पास गणेश मंडल का पंजीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक है। जुलूस की ऊंचाई जमीन से 14 फीट और चौड़ाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। मंडल कार्यक्रमों को रात 10 बजे तक अनुमति है। मंडप, कमान, स्टेज बनाते समय फायर ब्रिगेड का अनापत्ति प्रमाण पत्र, यातायात शाखा का प्रमाण पत्र देना होगा। मंडप केवल स्वीकृत आकार का ही बनाया जाना चाहिए। विद्युत कनेक्शन के संबंध में विद्युत निरीक्षक का प्रमाण पत्र देना होगा।
यह भी पढ़ें: पोर्श दुर्घटना मामला: जमानत मिली तो नीरव मोदी और माल्या की तरह भाग जाएंगे आरोपी
श्री की मूर्ति की सुरक्षा के लिए 24 घंटे स्वयंसेवक आवश्यक
श्री की मूर्ति की सुरक्षा के लिए 24 घंटे स्वयंसेवक की सहायता लेनी होगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाया जाए। गणेशोत्सव के दौरान मंडप में कोई शराब का सेवन न करें इसका ध्यान रखा जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न हो। सदस्यता मांगते समय किसी पर दबाव नहीं डाला होगा, धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। दृश्य में तेज बीम लाइट का चकाचौंध न करे। लाउडस्पीकर की आवाज सीमित होनी चाहिए। बिना ध्वनि दीवार बनाए केवल दो लाउडस्पीकर लगाए जाएं।
यह भी पढ़ें: अजित पवार ने बेटे पार्थ को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं
अनुमति की आवश्यकता नहीं
परिमंडल 1 के पुलिस उपायुक्त संदीप सिंह गिल ने कहा कि जिन मंडलों ने पांच वर्षों के लिए गणेशोत्सव की अनुमति ली है, उन्हें इस वर्ष अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, अगर मंडप, स्टेज को लेकर कोई बदलाव हो तो उन्हें पुलिस को सूचित करना होगा। साथ ही मुख्य विसर्जन जुलूस के लिए संबंधित मंडलों को पुलिस से अलग से पास लेना होगा।
Ganeshotsav 2024 terms and conditions in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Traffic Police का ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान, 28 दिन में हजारों चालान
Apr 11, 2026 | 10:58 AMलाडकी बहनों के लिए आखिरी मौका! 30 अप्रैल से पहले करवाएं E-KYC, जिलाधिकारी कुमार ने की अपील
Apr 11, 2026 | 10:53 AMहिंगोली जिले में अवैध खनन पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वसमत की तहसीलदार शारदा दलवी को किया निलंबित
Apr 11, 2026 | 10:52 AMजब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Apr 11, 2026 | 10:51 AMJalna में बैंकिंग संकट, निकासी बंद, ऑनलाइन सिस्टम ठप; ग्राहकों की उमड़ी भीड़
Apr 11, 2026 | 10:50 AMMira Bhayandar में हॉकर समिति की अधिसूचना जारी, वेबसाइट पर न होने से असमंजस
Apr 11, 2026 | 10:47 AMआपका डेटा कहीं हो तो नहीं रहा लीक? घबराइए नहीं, ऐसे करें तुरंत चेक और बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
Apr 11, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














