-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Said The Party Will Decide Whether My Son Will Contest From Baramati Assembly Seat Or Not
अजित पवार ने बेटे पार्थ को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि उनके पुत्र जय पवार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह पार्टी तय करेगी। पिछले कई कार्यकाल से पुणे जिले के बारामती निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्हें अब और चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं है।

अजित पवार व पार्थ पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि उनके पुत्र जय पवार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह पार्टी तय करेगी। पिछले कई कार्यकाल से पुणे जिले के बारामती निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्हें अब और चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं है। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रमुख सुनील तटकरे ने बाद में कहा कि अजित पवार ने यह नहीं कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
संवाददाताओं से बातचीत में अजित पवार इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या जय को उनके समर्थकों की मांग के अनुसार बारामती सीट से मैदान में उतारा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि ‘‘यह लोकतंत्र है। मुझे इसमें (चुनाव लड़ने में) कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने सात या आठ चुनाव लड़े हैं। अगर लोग और समर्थक ऐसा सोचते हैं, तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा करेगा।”
यह भी पढ़ें:- 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिंदे ने फहराया तिरंगा, बोले- पिछले दो साल में ढाई लाख नौकरियां दी
सम्बंधित ख़बरें
देर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
NCP में पावर वॉर! पार्टी नेता उठाए सुनेत्रा के नेतृत्व पर सवाल, आखिर क्या चल रहा है खेल?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना: 92 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करने पर अकोला एनसीपी का विरोध
सुनेत्रा पवार के NCP अध्यक्ष पद पर मंडराया खतरा, पार्टी नेता ने चुनाव प्रक्रिया को दी चुनौती, नए चुनाव की मांग
अजित पवार ने कहा कि अगर संसदीय बोर्ड और लोगों को लगता है कि जय को मैदान में उतारा जाना चाहिए, तो एनसीपी उन्हें मैदान में उतारने के लिए तैयार है। बता दें कि अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ ने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भारी अंतर से हार गए।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी चचेरी बहन और प्रतिद्वंद्वी एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले के साथ रक्षा बंधन मनाएंगे, अजित ने कहा कि वह इस समय राज्य के दौरे पर हैं और किसी स्थान पर अपनी सभी बहनों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ‘‘अगर सुप्रिया सुले वहीं होंगी जहां मैं रहूंगा, तो मैं उनसे मिलूंगा।” उन्होंने अपने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मतभेदों की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि दोनों साथ मिलकर सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- सूरत के पास बड़ा हादसा, डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से हुए अलग
Ajit pawar said the party will decide whether my son will contest from baramati assembly seat or not
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिट अपील खारिज
Jul 15, 2026 | 08:41 PMBihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 08:37 PMपटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
Jul 15, 2026 | 08:36 PMनिक जोनस ने खोला राज, भाई केविन की वजह से हुई प्रियंका चोपड़ा से पहली बातचीत, वायरल हुआ पहला मैसेज
Jul 15, 2026 | 08:36 PMभोपाल में NSUI पदाधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप से गरमाई सियासत; ABVP ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर फूंका NSUI का पुतला
Jul 15, 2026 | 08:32 PMताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PMइंदौर से अबू धाबी की उड़ान का ऐतिहासिक सफर शुरू; CM मोहन यादव ने यात्रियों को बांटे बोर्डिंग पास
Jul 15, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














