- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Doctor Of Dinanath Mangeshkar Hospital Resigned Troubled By Threats And Vandalism
दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, धमकियों और तोड़फोड़ से हुए परेशान, बोले- मेरी सुरक्षा को खतरा
Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy: दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामले में गुस्साई जनता ने अस्पताल के साथ-साथ डॉक्टर को भी नहीं छोड़ा। जनता ने डॉक्टर के क्लिनिक में तोड़फोड़ मचा दी। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
- Written By: प्रिया जैस

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में गर्भवती स्त्री को भर्ती न करने के मामले में सोमवार 7 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने जांच की रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में अस्पताल को दोषी पाया गया। इसके बाद खबर आ रही है कि पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 10 लाख रुपये जमा नहीं करने पर एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार करने को लेकर आलोचना का सामना कर रहे डॉक्टर ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अस्पताल में भर्ती नहीं किये जाने के कारण गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. धनंजय केलकर ने बताया कि स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सुश्रुत घैसास ने अपने इस्तीफे के पीछे लोगों के आक्रोश, सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना तथा फोन पर उन्हें धमकियां दिये जाने का हवाला दिया है।
मानसिक दबाव का किया दावा
भाजपा विधान पार्षद अमित गोरखे के निजी सचिव की पत्नी तनीषा भिसे की मौत के बाद अस्पताल आलोचनाओं का सामना कर रहा है। कथित तौर पर 10 लाख रुपये जमा न करने को लेकर तनीषा को भर्ती करने से अस्पताल ने मना कर दिया था। बाद में, एक अन्य अस्पताल में जुड़वां बेटियों को जन्म देने के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉ. घैसास पर अस्पताल में भर्ती करने से पहले पैसा जमा करने की मांग करने का आरोप लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
सुखना नदी किनारे छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ऑपरेशन अतिक्रमण, 25 अवैध निर्माण ध्वस्त, दो मंजिला जिम भी तोड़ा
डॉ. केलकर ने कहा, ‘‘अपने इस्तीफे में डॉ. घैसास ने कहा है कि लोगों के आक्रोश, उनकी आलोचना और उन्हें धमकियां मिलने के कारण वह अत्यधिक मानसिक दबाव में हैं। उन्हें डर है कि इससे अन्य रोगियों के इलाज कर सकने में उन्हें परेशानी होगी और उनके परिवार की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। अपने काम के साथ न्याय न कर पाने की स्थिति से बचने के लिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।”
डॉक्टर के क्लिनिक में तोड़फोड़
इससे पहले पुणे भाजपा इकाई की कई महिला कार्यकर्ताओं ने उस डॉक्टर के निजी क्लिनिक पर धावा बोला और तोड़फोड़ की, जो तनीषा भिसे नामक गर्भवती महिला का इलाज कर रहा था।
#WATCH | Maharashtra: Several women workers of Pune BJP unit stormed and vandalised the private clinic run by the doctor who was handling the case of Tanisha Bhise, a pregnant woman who died after being allegedly denied treatment at Deenanath Mangeshkar Hospital due to lack of… pic.twitter.com/yESqHwiRp5 — ANI (@ANI) April 4, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
गुरुवार तक काम करेंगे डॉ. घैसास
उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर का इस्तीफा इसके न्यासियों को भेज दिया है और यह उम्मीद है कि इसे मंजूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ घैसास मरीजों की अपनी पूर्व निर्धारित सर्जरी करेंगे और बृहस्पतिवार तक काम करेंगे। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर रोष बढ़ने के बीच, भाजपा की महिला इकाई की सदस्यों ने कोथरुड में डॉ घैसास की मां द्वारा संचालित क्लिनिक में कथित तौर पर घुस कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Doctor of dinanath mangeshkar hospital resigned troubled by threats and vandalism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














