-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Thermal Plant Bamboo Biomass Policy Implementation
Chandrapur कोयले में 5-7% बांस मिश्रण जरूरी-राज्य सरकार का बड़ा कदम, हरित ऊर्जा को बढ़ावा
- Written By: अंकिता पटेल
Chandrapur Power Plant: 2022 में दिए गए प्रस्ताव को अनदेखा करने के बाद अब राज्य की नई नीति से चंद्रपुर ताप बिजली केंद्र में 5–7% बांस बायोमास मिश्रण अनिवार्य हुआ। इससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स:सोशल मीडिया )
Chandrapur Thermal Power Plant News: चंद्रपुर ताप बिजली केंद्र के पास बहुत जगह है। यहां बड़े पैमाने पर बांस लगा कर उसका प्रयोग बिजली बनाने तथा उसके अधीनस्थ प्रकल्पग्रस्त 51 गांवों के लिए करने का प्रस्ताव 2022 मे ही दिया गया था, परंतु कोयले का काजल आंखों पर लगे बिजली केंद्र प्रशासन ने उसे साफ नजरअंदाज कर दिया।
अब राज्य सरकार ने नीति बना कर 5 से 7 प्रतिशत बांबू के बायोमास (कोयला) का मिश्रण प्रयोग करना अनिवार्य कर दिया है। जिससे इस नयी नीति अनुसार चंद्रपुर ताप बिजली केंद्र में जल्द ही बांस का प्रयोग होने की उम्मीद की जा रही है। हालाकि बांबू क्षेत्र के जानकारों की माने तो राज्य में इसका प्रयोग हो चुका है।
यहां बता दे, राज्य के सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के सभी औष्णिक बिजली परियोजनाओं में प्रयोग होने वाले कोयले में 5 से 7 प्रश बांबू के बायोमास (कोयला) का मिश्रण करना अनिवार्य किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
अपारंपारिक ईंधन संसाधनों पर अवलंबिता कम करना और बांबू आधारित हरित ऊर्जा को आर्थिक दृष्टि से व्यवहार्य विकल्प को प्रोत्साहन देने राज्य सरकार ने ऊर्जा परियोजनाओं में बांबू बायोमास का मिश्रण अनिवार्य किया है।
राज्य सरकार देंगी 1534 करोड़
5 वर्ष के बजट अनुसार 2030 तक बांस उद्योजकता, प्रक्रिया और बाजार आदि बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने कुल 1534 करोड रुपयों का खर्च राज्य सरकार ने प्रस्तावित किया है। जंगल कटाई, कम हुए वनक्षेत्र के कारण प्रभावित क्षेत्र और वनस्पति प्राकृतिक रुप से बढने वाले एरिया में बांबू रोपन को प्रोत्साहन देने की सरकार की योजना है।
2022 मे ही दी थी सलाह
चंद्रपुर ताप बिजली केंद्र के पास बेहद जगह है। यहां बड़े पैमाने पर बांस उगा कर उसका प्रयोग बायोमास व रोजगार निर्माण के साथ ही प्रदूषण कम करने हेतु करने का सुझाव 2022 में ही दिया गया था।
यह भी पढ़ें:-राजुरा में पीने की पाइपलाइन में घुसा नाले का पानी, संक्रमण से मचा हड़कंप, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
चंद्रपुर बिजली केंद्र के अधीन करीब 51 प्रकल्पग्रस्त गांव आते हैं जहां रोजगार विकास के अलावा अन्य विकास कार्यों की जिम्मेदारी सीएसटीपीएस पर है।
इसमें बांस का प्रयोग आसानी से हो सकता था। इसलिए तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलिय मंत्री हरदीप सिंह को सितंबर 2022 में ही विस्तृत ज्ञापन देकर सुझाव दिया था।
सीएसटीपीएस को बड़े मौके
हम 2018 से निरंतर बांस का प्रयोग विविध उद्योग, कंपनियां और सरकारी संस्थाओं में हो, इसलिए प्रयासरत थे। 2022 में सीएसटीपीएस को पत्र देकर बायोमास व रोजगार निर्माण समेत प्रदूषण कम करने बांबू रोपन का अनुरोध किया था।
ओबी की खुली जगहों पर डब्ल्यूसीएल व्दारा भी यह किया जाए, सभी उद्योग कंपनियों को बांबू रोपन उनके कथित पौधारोपण में शामिल करने का विचार रखा था। मनपा प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन को भी यह करना चाहिए।
चंद्रपुर का तापमान कम करने बांबू के प्रयोग पर हमने स्थानीय विधायक और एमपीसीबी को भी पत्र दिये थे। परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब सरकार ने नीति बनाई है। कम से कम उस पर अब काम हो।
प्रसिध्द बांबू समाजसेवी, चंद्रपुर -मीनाक्षी वालके
Chandrapur thermal plant bamboo biomass policy implementation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













