-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanju Samson Tilak Varma Will Achieve A Milestone In 1st T20 Vs South Africa
IND vs SA: पहले टी20 में संजू-तिलक हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की लिस्ट में होंगे शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs South Africa T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले में भारत के संजू सैमसन और तिलक वर्मा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी 1000 रन के करीब है।

तिलक वर्मा और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Sanju Samson and Tilak Varma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज 9 दिसंबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 दिसंबर को खेला जाएगा। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा को अगर इस मुकाबले में मौका मिलता है, तो वे बेहद खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
तिलक वर्मा ने अब तक 36 टी20 मैचों की 33 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 996 रन बनाए हैं। 4 रन बनाते ही उनका नाम भारत के उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएगा जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 1,000 रन बनाने की उपलब्धि है। पूरी संभावना है कि कटक में तिलक को मौका मिलेगा और वह ये खास उपलब्धि हासिल करेंगे।
1000 रन पूरे करने में महज 5 रन दूर हैं संजू सैमसन
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी टी20 में 1,000 रन के बेहद करीब हैं। सैमसन ने 51 मैचों की 43 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 995 रन बनाए हैं। उन्हें 1,000 का आंकड़ा छूने के लिए महज 5 रन की और जरूरत है। कटक टी20 में मौका मिलने की स्थिति में वह ये आंकड़ा छू सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के करीब, पहले टी20 में 2 विकेट लेते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि
टी20 में शुभमन गिल की एंट्री के बाद सैमसन को बतौर ओपनर टीम में अपना स्थान खोना पड़ा है। उन्हें मध्यक्रम में खेलने को मिला, जिसमें उनका बल्ला ओपनर की तरह नहीं चला। ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में सैमसन की जगह जितेश शर्मा को मौका दिया गया था। देखना होगा कि कटक की प्लेइंग इलेवन में जितेश शामिल होते हैं या फिर सैमसन को मिलता है।
क्यों संजू सैमसन का स्लॉट गिल को दिया गया
सूर्यकुमार यादव ने यह भी बताया कि कैसे भारत ने संजू सैमसन को बतौर ओपनर रखने के बजाय अब गिल को उस स्लॉट के लिए चुना है। गिल के शामिल होने के बाद से, सैमसन या तो नंबर पांच पर बैटिंग कर रहे हैं या नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्या ने कहा कि संजू जब से सर्किट में आए, उन्होंने टॉप ऑर्डर में बैटिंग की। अब बात यह है कि ओपनर्स के अलावा, सभी को बहुत फ्लेक्सिबल होना होगा। जब उन्होंने इनिंग्स की शुरुआत की तो बहुत अच्छा किया, लेकिन शुभमन उनसे पहले श्रीलंका सीरीज में खेले थे और इसलिए वह उस जगह के हकदार थे।
भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए 1000 से ज्यादा रन
भारत की तरफ से अब तक 12 बल्लेबाजों ने टी20 फॉर्मेट में 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस सूची में रोहित शर्मा (4,231), विराट कोहली (4,188), सूर्यकुमार यादव (2,754), केएल राहुल (2,265), हार्दिक पांड्या (1,860), शिखर धवन (1,759), एमएस धोनी (1,617), सुरेश रैना (1,605), ऋषभ पंत (1,209), युवराज सिंह (1,177), श्रेयस अय्यर (1,104) और अभिषेक शर्मा (1,012) का नाम शामिल है।
Sanju samson tilak varma will achieve a milestone in 1st t20 vs south africa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














