- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Municipal Council 44 Members Will Be Elected From 22 Wards
गाेंदिया नगर परिषद में 22 प्रभागों से चुने जाएंगे 44 सदस्य, निकाय चुनाव के लिए प्रभाग रचना का ऐलान
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Nikay Chunav: गोंदिया नगर परिषद चुनाव के लिए प्रभाग रचना घोषित की गई, जो 2011 की जनसंख्या पर आधारित है। नगराध्यक्ष आरक्षण पर निगाहें टिकी हैं। आपत्तियां 31 अगस्त तक दर्ज की जा सकती हैं।

गाेंदिया नगर परिषद कार्यालय (फाइल फोटो)
Gondiya Municipal Council Election News: इसी वर्ष गोंदिया नगर परिषद के होने वाले आम चुनाव को लेकर भौगोलिक क्षेत्र सहित प्रारूप प्रभाग रचना सोमवार को नगर परिषद में व संकेत स्थल पर घोषित की गई है। अब नगराध्यक्ष के आरक्षण की ओर शहरवासियों की निगाहें लगी हुई है। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रभाग रचना की गई है। अगर किसी को उक्त प्रभाग रचना के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वें 31 अगस्त तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
सोमवार को घोषित नगर परिषद की प्रभाग रचना के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के 22 प्रभागों से 44 सदस्यों को चुनकर लाना है। शहर के 1,32,813 जनसंख्या में से अनुसूचित जाति के 26,004 तथा अनुसूचित जनजाति की 4,346 जनसंख्या होने की जानकारी सामने आई है। नगर परिषद में दो सदस्य वाले 22 प्रभाग की रचना की गई है।
प्रभाग रचना करते समय 6,037 जनसंख्या के अनुसार प्रारूप प्रभाग रचना की गई है। इस बार एक प्रभाग व दो सदस्यों की बढ़ोतरी हुई है। नगर परिषद के नियोजित प्रभागों में न्यूनतम 5,433 से अधिकतम 6,641 जनसंख्या के आधार पर प्रभाग रचना किए जाने की जानकारी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे जहरीली शराब कांड: 22 मौतों के बाद भड़कीं सुप्रिया सुले, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
नासिक का बहुचर्चित ‘फर्जी शालार्थ आईडी’ घोटाला: 50 अधिकारियों की 9 टीमें तैनात, 892 शिक्षक जांच के दायरे में
न प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
नासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
गाेंदिया नगर परिषद का 2017 में ऐसा था समीकरण
वर्ष 2017 में हुए नगर परिषद के आम चुनाव के प्रभाग रचना में बड़ा बदलाव होकर सभी प्रभागों के क्रमांक व भौगोलिक रचना में बदलाव किया गया है। आरक्षण वार अन्य पिछड़ा प्रवर्ग के लिए 12 जगह आरक्षित होकर अनुसूचित जाति के लिए 9 जगह आरक्षित है व महिलाओं के लिए 5 जगह आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 1 जगह आरक्षित है। सर्वसाधारण प्रवर्ग की महिलाओं के लिए 10 जगह आरक्षित व आरक्षित जगह 12 है। अब सभी की निगाहें नगराध्यक्ष आरक्षण की ओर लगी हुई हैं।
1 वार्ड में होंगे 2 पार्षद
2025 में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के अनुरूप वार्डों का नया स्वरूप तैयार किया गया है। इसके अनुसार, तिरोड़ा नगर परिषदा में 10 वार्ड बनाए गए हैं। साथ ही, गोरेगांव सहित अन्य नगर परिषदं में भी वार्डवार संरचना बनाई गई है। तिरोड़ा में भी एक वार्ड जोड़ा गया है। आगामी चुनाव वार्डवार होंगे। एक वार्ड में दो पार्षद चुने जाने होंगे। इस हिसाब से गोंदिया में 22 वार्ड हैं और पार्षदों की संख्या 44 रहेगी। जबकि तिरोड़ा में 10 वार्ड हैं और पार्षदों की संख्या 20 रहेगी। वहीं, नगर परिषदं में वार्ड चुनाव होने के कारण पार्षदों की संख्या वही रहेगी।
यह भी पढ़ें:- नागपुर के 4 वकील बनेंगे हाई कोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र से की सिफारिश
नगर परिषद में आमगांव खुर्द मजबूत
आगामी दो माह में होने वाले नगर परिषद के आम चुनाव के लिए प्रभाग रचना का काम पूरा कर लिया गया है। आमगांव खुर्द ग्राम पंचायत का समावेश सालेकसा नगर परिषद में हो जाने से नई प्रभाग रचना अनुसार 17 प्रभागों में से आमगांव खुर्द के हिस्से में 10 तथा सालेकसा क्षेत्र में सिर्फ 7 प्रभाग रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद चुनाव में आमगांव खुर्द के लोगों का अधिक दबदबा रहेगा।
नगराध्यक्ष चुनाव में जीत के लिए राजनीतिक पार्टियों को आमगांव खुर्द क्षेत्र पर ज्यादा फोकस करना पड़ेगा। सालेकसा नगर परिषदं ने वर्ष 2025 में होने वाले आम चुनाव के लिए प्रारुप प्रभागों की भौगोलिक सीमा घोषित करने और उस पर आपत्ति तथा सुझाव के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है।
Gondia municipal council 44 members will be elected from 22 wards
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे जहरीली शराब कांड: 22 मौतों के बाद भड़कीं सुप्रिया सुले, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
May 31, 2026 | 02:21 PMअंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PMनासिक का बहुचर्चित ‘फर्जी शालार्थ आईडी’ घोटाला: 50 अधिकारियों की 9 टीमें तैनात, 892 शिक्षक जांच के दायरे में
May 31, 2026 | 02:10 PMExplainer: NEET री-एग्जाम के लिए क्यों उतारनी पड़ रही है सेना? क्या टीचर की जगह जवान लेगें परीक्षा, कारण क्या?
May 31, 2026 | 02:10 PMन प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
May 31, 2026 | 02:05 PMनासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
May 31, 2026 | 01:57 PMविकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
May 31, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM










