छत्रपति संभाजीनगर में एटीएम फ्रॉड, सरकारी कर्मचारी से 40 हजार की ठगी

छत्रपति संभाजी नगर के शाहगंज इलाके में स्थित एक SBI Bank के एटीएम से ठगी का अनोखा तरीके देखने के लिए मिला है। इस मामले में सरकारी कर्मचारी के एटीएम कार्ड की हेराफेरी के चलते 40,000 रुपये उड़ा लिए हैं।
छत्रपति संभाजी नगर के शाहगंज इलाके में स्थित एक SBI Bank के एटीएम से ठगी का अनोखा तरीके देखने के लिए मिला है। इस मामले में सरकारी कर्मचारी के एटीएम कार्ड की हेराफेरी के चलते 40,000 रुपये उड़ा लिए हैं।
एटीएम कार्ड फॉर्ड (सौ. कॉन्सेप्ट इमेज )
Published on
Updated on

Chatrapati Sambhaji Nagar News: शहर के शाहगंज इलाके में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में एक सरकारी कर्मचारी से कार्ड में हेराफेरी कर 40,000 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के इस मामले ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। साथ ही कई लोगों के मन में इस घटना का डर बैठ गया है।

यह घटना 19 अगस्त को दोपहर करीब 1.18 बजे घटी। शिकायतकर्ता सैयद सलीम अत्ताउल्लाह (54), जो भूमि अभिलेख कार्यालय, मुदखेड़ (जिला नांदेड) में मुख्यालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं, कुछ दिनों की छुट्टी पर छत्रपति संभाजीनगर आए थे। वह एटीएम में पिन बदलने गए थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे खड़ा था, जिसने पिन डालने की प्रक्रिया को ध्यान से देखा।

फर्जी एटीएम कार्ड की बदौलत की ठगी

पिन बदलने के तुरंत बाद, आरोपी ने बैलेंस चेक करने का बहाना किया और शिकायतकर्ता का असली एटीएम कार्ड निकाल लिया। उसकी जगह अपना फर्जी कार्ड मशीन में डाल दिया। सैयद सलीम को कुछ समझ नहीं आया, तब उन्होंने पास की एसबीआई शाखा में जाकर अपना कार्ड दिखाया।

शिकायतकर्ता को लगी 40,000 रुपये की चपत

वहां पता चला कि उनके हाथ में जय कुमार पाईकराव नाम का कार्ड है। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर दो एसएमएस आए, जिसमें 10,000 और 10,000 रुपए डेबिट होने की सूचना थी। बाद में पता चला कि कुल 40,000 रुपए निकाले जा चुके थे। उन्होंने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक किया और सिटी चौक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जमादार शेख द्वारा की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com