-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- India China Agree To Increase Mutual Cooperation
संपादकीय: भारत-चीन परस्पर सहयोग बढ़ाने को राजी, हितकर नहीं दोनों देशों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव
- Written By: दीपिका पाल
India China Relation: दोनों देशों के बीच दीर्घकाल से बकाया मुद्दों को हल करने तथा द्विपक्षीय संबंध सुधारने के लिए आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता व आपसी हितों का ध्यान रखने का रचनात्मक सुझाव दिया।

भारत और चीन संबंध (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: दिल्ली में चीन के विदेशमंत्री वांग यी के साथ चर्चा में भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच दीर्घकाल से बकाया मुद्दों को हल करने तथा द्विपक्षीय संबंध सुधारने के लिए आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता व आपसी हितों का ध्यान रखने का रचनात्मक सुझाव दिया। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी चीनी विदेशमंत्री से चर्चा की। वांग यी ने कहा कि पुरानी बातें भुला दी जाएं। दोनों देशों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव हितकर नहीं है। इतिहास और वास्तविकता ने साबित कर दिया है कि आपसी संबंध दोनों देशों के मौलिक और दीर्घकालिक हित में हैं।
चीनी विदेशमंत्री की भारत यात्रा ऐसे समय हुई जब अमेरिका ने भारत को टैरिफ की धमकी दे रखी है तथा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री मोदी चीन जानेवाले हैं। गलवान संघर्ष के बाद मोदी की यह पहली यात्रा होगी। जहां तक भारत के रुख का सवाल है, वह सीमा विवाद जैसे मुद्दे पर सम्मानजनक तरीके से चर्चा के लिए तैयार रहा है लेकिन चीन को चाहिए कि वह अपना अड़ियल रवैया छोड़े। यदि परस्पर हित को चीन ध्यान में रखता है तो विवादों को हल किया जा सकता है। चीन जानता है कि भारत की सैन्यशक्ति निरंतर बढ़ती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
एस. जयशंकर का कुवैत-ओमान दौरा; रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर बनी बड़ी सहमति, अब न्यूयॉर्क में दिखेगा भारत का दम
मिडिल ईस्ट में बड़े बदलाव की आहट! कतर पहुंचे एस. जयशंकर, PM अल-थानी के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ईरान-US तनाव थमते ही एक्टिव हुआ भारत, जयशंकर 10 दिन में 6 देशों के दौरे पर, चीन-पाक की बढ़ी बेचैनी!
ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान को दिए गए चीनी ड्रोन, मिसाइल, विमान और अन्य शस्त्रों का क्या हाल हुआ यह किसी से छुपा नहीं है। चीन को यह चिंता हो सकती है कि अगले 20-25 वर्षों में भारत चीन के बराबर ताकतवर बन सकता है। वह रक्षा मोर्चे पर भारत की बढ़त को नहीं रोक सकता। भारत और चीन को जोड़नेवाली बड़ी चीज दोनों का आपसी व्यापार है। चीनी वस्तुओं के लिए भारत एक बड़ा उपभोक्ता बाजार है। अमेरिका की टैरिफ दादागिरी के दौर में चीन को भारत के सहयोग की आवश्यकता है। ऐसा माना जाता है कि यदि ब्रिक्स में शामिल देश आपसी व्यापार संबंध सुदृढ़ कर लें और डॉलर की बजाय अपनी मुद्रा में लेन-देन करें तो ट्रंप की हेकड़ी को माकूल जवाब दिया जा सकता है। इसके अलावा रूस-भारत चीन का समूह (आरआईसी) बनाने की संभावना भी टटोली जा रही है।
इसमें दिक्कत यही है कि यद्यपि रूस की चीन व भारत दोनों देशों से दोस्ती है लेकिन जब चीन पाकिस्तान की हर तरह से मदद करता है तो उस पर भारत कैसे और कितना विश्वास करे? जो भी हो, अमेरिकी दबाव के दौर में आपसी व्यापार ही ऐसा मुद्दा है जो चीन को भारत के निकट लाता है। यदि चीन परस्पर सम्मान, संवेदनशीलता व हितसंबंधों पर सहमत होता है तो रिश्तों में बेहतरी लाई जा सकती है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उसे किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ती। वह सीधे तौर पर साफ बात करता है। भारत की हैसियत तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था की है। साथ ही वह अपनी रक्षा सामर्थ्य के प्रति भी सजग है। सभी पड़ोसी देश इस तथ्य से भलीभांति अवगत हैं। चीन को पता है कि अब वह 1962 वाला भारत नहीं है जिसे दबाया जा सके। यह एक गरजता हुआ शेर बन गया है।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
यदि चीन ईमानदारी से भारत के साथ सहयोग करें और छल-छद्म की नीति त्याग दे तो यह एशियाई क्षेत्र इतना मजबूत हो जाएगा कि पश्चिमी देशों को टक्कर दे सकेगा। यहां का मानव बल, श्रम शक्ति, हुनर और तकनीक के अलावा कम लागत में निर्माण आशातीत प्रगति ला सकता है। चीन-भारत संबंध रचनात्मक दिशा में जा रहे हैं दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता में भारत-चीन बार्डर ट्रेड पुन: शुरू करने, पर्यटक वीजा जारी करने, दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान प्रारंभ करने व नया एयर सर्विस एग्रीमेंट करने पर सहमति बनी। कैलाश-मानसरोवर यात्रा को सुगम बनाने, नदियों पर सहयोग करने, भारत को उर्वरक और रेयर अर्थ मिनरल्स देने पर भी चीन तैयार है जिसका उपयोग बैटरी स्टोरेज, डिफेंस व सैटेलाइट जैसी स्पेस तकनीक में होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को शांति के लिए अहम माना है। चीन 2026 में भारत की ब्रिक्स की मेजवानी का समर्थन करेगा तो भारत भी 2027 में चीन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन को समर्थन दे रहा है।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
India china agree to increase mutual cooperation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














