- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Chhagan Bhujbal Helicopter Wrong Landing Pune Purandar Safety Lapse
पुणे में मंत्री छगन भुजबल के साथ हादसा, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हुई बड़ी चूक
Pune News: पुणे के पुरंदर में मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की कार पार्किंग में गलत लैंडिंग से हड़कंप मच गया। पायलट की चूक से हुए इस वाकये में मंत्री सुरक्षित हैं और जांच के आदेश दिए गए हैं।

Pune Helicopter Landing Chhagan Bhujbal News: महाराष्ट्र के अन्न एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान पुणे जिले के पुरंदर तहसील के खानवड़ी गांव में बड़ी लापरवाही सामने आई। लैंडिंग के समय पायलट से हुई कथित चूक के कारण हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग क्षेत्र में उतर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
महात्मा फुले जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री छगन भुजबल का यहां आगमन होना था। इसके लिए अलग से हेलीपैड की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पायलट ने गलती से पास स्थित कार पार्किंग की खुली जगह को ही हेलीपैड समझकर वहीं हेलीकॉप्टर उतार दिया।
इस अप्रत्याशित घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पार्किंग में कुछ वाहन मौजूद थे, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
मुंबई तरबूज कांड: हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी में मिले जहर के निशान
नितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि थोड़ी भी बड़ी गलती होती तो गंभीर हादसा हो सकता था। उनका कहना है कि इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सुरक्षा और लैंडिंग व्यवस्था में चूक चिंताजनक है।
मामले की होगी जांचफिलहाल प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है। जांच में यह देखा जाएगा कि यह मानवीय गलती थी, तकनीकी समस्या थी या फिर हेलीपैड की पहचान में कोई खामी थी। हालांकि इस घटना के बावजूद मंत्री छगन भुजबल पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्होंने अपना कार्यक्रम निर्धारित समय पर पूरा किया।
Chhagan bhujbal helicopter wrong landing pune purandar safety lapse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
May 14, 2026 | 07:38 AMGuru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
May 14, 2026 | 07:36 AMMaharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
May 14, 2026 | 07:36 AMनासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
May 14, 2026 | 07:33 AMMP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
May 14, 2026 | 07:21 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन! तिलजला से हुई शुरुआत, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिया अल्टीमेटम, कहा- कोई बचेगा नहीं
May 14, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: पेट्रोल-डीजल नीति पर बहस तेज, जनता को ज्ञानोपदेश खुद आचरण नहीं
May 14, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













