Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, IPL में कई बार सबसे कम गेंदों में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल में सबसे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Abhishek Sharma Create History in IPL
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Sharma Create History in IPL: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 टी20आई बैटर और हैदराबाद के स्टार ओपनर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो आईपीएल के इतिहास में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

मुल्लांपुर में खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में 20 से कम गेंदों में पांच बार अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में अभिषेक ने एक बार 16 गेंदों में, एक बार 18 गेंदों में और दो बार 19 गेंदों में 50 रन बनाए हैं।

आईपीएल में Abhishek Sharma के सबसे तेज पचासा

टीम गेंदें विरोधी टीम स्थान तारीख
सनराइजर्स हैदराबाद 16 मुंबई इंडियंस हैदराबाद 27 मार्च 2024
सनराइजर्स हैदराबाद 18 लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ 19 मई 2025
सनराइजर्स हैदराबाद 18 पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ 11 अप्रैल 2026
सनराइजर्स हैदराबाद 19 लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद 8 मई 2024
सनराइजर्स हैदराबाद 19 पंजाब किंग्स हैदराबाद 12 अप्रैल 2024

आईपीएल में 20 गेंदों से कम में सबसे अधिक फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा के बाद निकोलस पूरन का नाम आता है। पूरन ने 20 गेंदों से कम में कुल चार फिफ्टी बनाई हैं। वहीं, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड और वैभव सूर्यवंशी जैसे तीन बल्लेबाजों के नाम आईपीएल में तीन-तीन सब-20 फिफ्टी दर्ज हैं।

IPL में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी

  • 5- अभिषेक शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद)
  • 4 – निकोलस पूरन (MI, PBKS, SRH, LSG)
  • 3 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स)
  • 3 – ट्रेविस हेड (RCB, SRH)
  • 3 – वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

आईपीएल में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम है। 11 मई 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में RR और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच में, जायसवाल ने केवल 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।इसके बाद, तीन बल्लेबाज केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड  ने 14 गेंदों में फिफ्टी बनाई। वहीं, पांच बल्लेबाज यूसुफ पठान, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के फ्रेजर-मैकगर्क और भारत के सूर्यवंशी केवल दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 15 गेंदों या उससे कम में कई अर्धशतक लगाए हैं, जो IPL इतिहास में एक खास रिकॉर्ड है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com