- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Cement Dealership Fraud Cyber Crime 15 Lakh Scam News
अमरावती: सीमेंट डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 15 लाख की ऑनलाइन ठगी; सागर सीमेंट का फर्जी प्रतिनिधि बनकर फंसाया
Amravati News: अमरावती में सागर सीमेंट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के बहाने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर सेल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

Amravati Online Scam News: अमरावती शहर के कहकशा कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को सागर सीमेंट डिस्ट्रीब्यूटरशीप देने के नाम पर 15 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। शेख रकीम शेख हनीफ मंसूरी की शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कहकशा कॉलोनी निवासी शेख रकीम शेख हनीफ मंसूरी को दो अज्ञात मोबाइल धारक आरोपियों ने फोन पर संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को सागर सीमेंट कंपनी से जुड़ा बताते हुए पीड़ित को कंपनी का अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर वितरक बनाने का लालच दिया।
कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप मिलने के लालच में आकर पीड़ित उनकी बातों में आ गया। आरोपियों ने अलगअलग बहानों और प्रक्रियाओं के नाम पर पीड़ित से समयसमय पर पैसे की मांग की। झांसे में आकर शेख रकीम ने अज्ञात बैंक खाता धारक के अकाउंट में कुल 15 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए।
सम्बंधित ख़बरें
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
पैसे भेजने के काफी समय बाद भी जब डिस्ट्रीब्यूटरशिप की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और आरोपियों ने संपर्क काटना शुरू कर दिया, तब शेख रकीम को अपनी ठगी का एहसास हुआ। शेख रकीम की शिकायत और एनसीसीआर पोर्टल के एक्नॉलेजमेंट के आधार पर साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर साइबर पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनके जरिए इस बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है।
Amravati cement dealership fraud cyber crime 15 lakh scam news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














