मुख्यमंत्री आवास छोड़ रहे नीतीश कुमार, 1 अणे मार्ग की जगह ये होगा नया ठिकाना; शिफ्ट होने लगा सामान

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की जब सुगबुगाहटें शुरू हुईं, तभी उनके अगले आवास के तौर पर इस बंगले को चुन लिया गया था। इस बंगले को नीतीश कुमार के आवास के रूप में तैयार किया गया है।
nitish kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Cheif Minister Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का राजनीतिक ठिकाना अब दिल्ली होगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद यह तय हो चुका है। हाल ही में उन्होंने बिहार विधानसभा परिषद के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब वह संसद के उच्च सदन यानी की राज्यसभा का सदस्य बन चुके हैं। संसदीय जीवन की शुरुआत के साथ ही नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अब इसकी तैयारियां जमीनी स्तर पर भी नजर आने लगी हैं।

नीतीश कुमार ने अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन सीएम आवास खाली करने की शुरुआत जरूर कर दी है। उनका सामान एक अणे मार्ग से अब सात सर्कुलर रोड शिफ्ट हो रहा है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सीएम आवास खाली करना होगा। नीतीश कुमार सीएम आवास के बाद कहां रहेंगे, यह भी अब तय हो चुका है।

पटना में नीतीश कुमार का नया ठिकाना

नीतीश कुमार का सामान सात सर्कुलर रोड के जिस बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है, वह पहले भी इस बंगले में रह चुके हैं। साल 2014 के आम चुनाव में जेडीयू की हार के बाद नीतीश कुमार ने जब नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी थी और जीतन राम मांझी  के हाथों में बिहार का कमान सौंपा था। तब भी वह पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से इसी बंगले में रह रहे थे।

7 सर्कुलर रोड आवास का इस्तेमाल अभी नीतीश कुमार ही कर रहे हैं। इसे सीएम कार्यालय के तौर पर यूज किया जा रहा है। नीतीश ने अपनी देखरेख में इस बंगले का निर्माण कराया है। यह इतना मजबूत है कि भूकंप के झटके झेल सके। इसके लॉन में कोलकाता से मंगाकर घास लगाई गई है।

पहले से तय था CM का नया आवास

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की जब सुगबुगाहटें शुरू हुईं, तभी उनके अगले आवास के तौर पर इस बंगले को चुन लिया गया था। इस बंगले को नीतीश कुमार के आवास के रूप में तैयार किया जा चुका है। गौरतलब है कि शुक्रवार, 10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी नई पारी के लिए शपथ ले ली है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com