-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sharad Pawar Warkari Sampraday Statement Controversy Maharashtra Politics
शरद पवार के ‘वारकरी’ बयान पर महाराष्ट्र में संग्राम, कहा- 60% लोग धर्मांधता फैला रहे, भाजपा और शिंदे गुट का पल
- Written By: आकाश मसने
Sharad Pawar Warkari Statement: शरद पवार द्वारा वारकरी संप्रदाय में 'प्रतिगामी घुसपैठ' और कट्टरता के दावों ने महाराष्ट्र में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। शिवसेना और भाजपा इस पर तीखा प्रहार किया।

शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sharad Pawar Warkari Statement Controversy: वारकरी संप्रदाय को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मच गया है। पवार के ‘प्रतिगामी घुसपैठ’ और ‘60% लोगों द्वारा धर्मांध शक्तियों को बल’ संबंधी टिप्पणी पर शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और वारकरी संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले शरद पवार?
दरअसल, महिला शासकीय अधिकारियों के पहले अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन की स्मारिका में शरद पवार ने लिखा कि वारकरी संप्रदाय जैसे समतावादी आंदोलन में प्रतिगामी विचारधारा के लोगों की घुसपैठ बढ़ रही है। उनका दावा है कि संप्रदाय के करीब 60 प्रतिशत लोग ऐसी भूमिका रखते हैं, जिससे कट्टर शक्तियों को मजबूती मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रबोधन के मार्ग पर महिलाओं की भागीदारी बेहद कम है, जो चिंता का विषय है।
शरद पवार ने आगे बताया कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक लगभग 40 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से प्रगतिशील विचारों का प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की भूमिका को अहम बताते हुए उनकी संख्या बढ़ाने की आवश्यकता जताई।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: भाजपा का अभेद्य किला ध्वस्त! वो 5 बड़े कारण, जिससे नीरज सिन्हा पर भारी पड़ा प्रशांत किशोर का दांव
दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
BJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?
दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
हिंदू समाज को बांटने की कोशिश न करें : संजय शिरसाट
पवार के बयान पर सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वारकरी संप्रदाय में सभी जातियों के लोग शामिल होते हैं और इसे जातीय रंग देना हिंदू समाज को कमजोर करने का प्रयास है। शरद पवार को हिंदू समाज की ताकत को बांटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
सुनेत्रा पवार को सावधानी बरतने की सलाह
अशोक खरात प्रकरण से जुड़ी एक शिकायत का जिक्र करते हुए शिरसाट ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को सतर्क रहने की सलाह दी। हालांकि उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
वडेट्टीवार के बयान पर भी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर शिरसाट ने कहा कि किसी भी आरोपी को उसके धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उसके अपराध के आधार पर देखा जाना चाहिए। कोई भी बाबा हो, उसकी जाति या धर्म पर नहीं जाना चाहिए, उसे सिर्फ अपराधी के रूप में देखा जाना चाहिए।
बीजेपी के तुषार भोसले ने साधा निशाना
भाजपा की अध्यात्मिक आघाड़ी के प्रमुख तुषार भोसले ने पवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वारकरी संप्रदाय सामाजिक समता और भक्ति की परंपरा है, उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पवार के बयान को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें टाइम टेबल और रूट चार्ट
वारकरी संप्रदाय का मूल उद्देश्य समाज का प्रबोधन: बन
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि वारकरी संप्रदाय का मूल उद्देश्य समाज का प्रबोधन है, न कि कट्टरता फैलाना। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की घुसपैठ की बात है तो उसकी तथ्यात्मक जांच होनी चाहिए, लेकिन पूरे संप्रदाय पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
वारकरी संगठनों की नाराजगी
विश्व वारकरी सेना के हभप गणेश महाराज शेटे ने कहा कि वारकरी संप्रदाय ने हमेशा अंधविश्वास के खिलाफ और सामाजिक समता के लिए काम किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदू धर्म पर किसी भी प्रकार का आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, वारकरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष विठ्ठल पाटिल ने पवार से कीर्तनकारों की कथित ‘सूची’ सार्वजनिक करने की मांग की।
Sharad pawar warkari sampraday statement controversy maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छगन भुजबल को पालक मंत्री बनाओ… NCP के यूथ विंग ने चौक में लगाया बैनर, बारिश के बीच बढ़ा नासिक का सियासी पारा
Aug 03, 2026 | 05:22 PMMumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Aug 03, 2026 | 05:21 PMश्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
Aug 03, 2026 | 05:21 PMपंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री
Aug 03, 2026 | 05:19 PMमानसून सत्र के पहले दिन विधायक आलम बदी को अर्पित की श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने 21 पूर्व सदस्यों को भी किया नमन
Aug 03, 2026 | 05:17 PMमेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
Aug 03, 2026 | 05:15 PM‘संघर्ष उम्र नहीं देखता’, बुजुर्ग गार्ड का काम करते वीडियो वायरल; लोगों ने कहा- यही है असली प्रेरणा
Aug 03, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














