Chandrakant Patil: पुणे में विकास पर राजनीति, शिक्षा मंत्री पाटिल का विपक्ष पर तीखा हमला

Education Minister Chandrakant Patil ने पुणे में जनसभा के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पर विकास न करने का आरोप लगाने वालों को पहले अपने 60 वर्षों के शासन का हिसाब देना चाहिए।
Chandrakant Patil
शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune News In Hindi: महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि जो लोग भाजपा पर विकास न करने का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पहले अपने 60 साल के शासन का जवाब देना चाहिए।

पुणे में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की स्थापना और पुणे महानगर पालिका के गठन के बाद से लगभग छह दशकों तक सत्ता आपके ही हाथों में थी, फिर भी शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने मांग की कि विपक्षी दल जनता को बताएं कि उनके लंबे शासनकाल में पुणे की स्थिति कैसी थी और उन्होंने विकास के नाम पर क्या ठोस कार्य किए।

विपक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल

कोथरुड में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आयोजित एक चौक सभा में पाटिल ने नागरिकों से सीधा संवाद साधा। इस अवसर पर भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष कुलदीप सावलेकर, उम्मीदवार पृथ्वीराज सुतार, ज्योत्स्ना कुलकर्णी, वासंती जाधव, दिनेश माथवड समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

पाटिल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पुणे महानगर पालिका में भाजपा की सता केवल 2017 से 2021 तक रही, महज पांच वर्षों के कार्यकाल की तुलना दशकों पुराने शासन से करना हास्यास्पद है। उन्होंने विपक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी चौक के फ्लाईओवर को बनाने के कुछ ही समय बाद उसे गिराने की नौबत आना इनके नियोजन' का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

पाटिल ने दावा किया कि साल 2014 के बाद से पुणे की जनता ने विपक्ष को बार-बार नकारा है क्योंकि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार आने के बाद ही शहर में मेट्रो और फ्लाईओवर जैसे विकास कार्यों को वास्तविक गति मिली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com