- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Cancel The Proposal Of Sammed Shikharji Tourist Destination Mla Mahesh Landge Demanded From Cm And Dcm
‘सम्मेद शिखरजी’ के पर्यटन स्थल का प्रस्ताव रद्द करें, विधायक महेश लांडगे ने की मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मांग
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: जैनियों के झारखंड (Jharkhand) के सर्वोच्च पवित्र तीर्थस्थल ‘सम्मद शिखरजी’ (Sammed Shikharji) को पर्यटन स्थल घोषित करने के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त कर उसे ‘तीर्थस्थल’ घोषित किया जाना चाहिए। बीजेपी के पिंपरी-चिंचवड अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे (MLA Mahesh Landge) ने राज्य सरकार से इसके लिए केंद्र सरकार और झारखंड सरकार से अनुशंसा करने की मांग की हैं। शीतकालीन सत्र के मौके पर विधायक लांडगे ने नागपुर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में कहा है कि, झारखंड राज्य सरकार ने ‘सम्मद शिखरजी’ के झारखंड तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित किया है। दुनिया भर के जैन धर्मबंधुओं की इस तीर्थस्थल को मोक्षभूमि के रूप में अपार आस्था है। चूंकि इस पवित्र भूमि को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया गया है, इससे इस स्थान की पवित्रता खतरे में आ गई है। पर्यटक युगल के साथ जूते-चप्पल पहनकर जाएंगे। कोल्ड ड्रिंक, पीने के पानी की बोतल कहीं भी फेंकी जाएगी। जैन समुदाय में यह संदेश जा चुका है कि वहां बिना किसी प्रतिबंध के शराब पी जाएगी, मांसाहार किया जाएगा और सरकार शिखर मार्ग पर होटल, लॉजिग व्यवसायिक दुकानों की अनुमति देगी।
पर्यटन स्थल के रूप में निर्णय वापस ले
नतीजतन, पूरे जैन समुदाय की मांग है कि केंद्र सरकार सम्मेद शिखरजी, जो जैन धर्म का सर्वोच्च तीर्थ स्थल है, को तीर्थ स्थल घोषित करे और पर्यटन स्थल के रूप में निर्णय वापस ले। झारखंड सरकार के इस फैसले का महाराष्ट्र में भी तीखा असर पड़ रहा है। पुणे, पिंपरी-चिंचवड, मुंबई समेत राज्य में जैन बंधुओं में नाराजगी का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
दुकानें और व्यवसाय बंद कर फैसले का हो रहा विरोध
पिंपरी-चिंचवड और पुणे शहर में जैन समुदाय द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। जैन समाज के लोग आज अपनी दुकानें और व्यवसाय बंद रखकर विरोध करने जा रहे हैं। जैन समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए, महाराष्ट्र सरकार को झारखंड राज्य सरकार और केंद्र सरकार को पवित्र स्थान ‘सम्मद शिखरजी’ को जैनियों के तीर्थ स्थल के रूप में घोषित करने की सिफारिश करनी चाहिए। विधायक लांडगे ने पुरजोर मांग की है कि केंद्र सरकार को इसके लिए फॉलोअप करना चाहिए।
Cancel the proposal of sammed shikharji tourist destination mla mahesh landge demanded from cm and dcm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMकॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














