-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Baramati Pawar Family Politics 2029 Jay Vs Yugendra Debate
Baramati Pawar Family Politics: बारामती में फिर ‘पवार बनाम पवार’ की आहट? 2029 को लेकर सियासी चर्चा तेज
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Politics में पवार परिवार को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। 2029 चुनाव में जय पवार और युगेंद्र पवार के बीच मुकाबले की अटकलें तेज हो रही हैं। जिसका युगेंद्र पवार ने खंडन किया है।

जय पवार Vs युगेंद्र पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Baramati Pawar Family Politics 2029: पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की पार्टी के राजनीतिक भविष्य को लेकर बहस छिड़ गई है। चर्चा है कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार आगे चलकर राजनीति से संन्यास ले लेंगी और विरासत की बागडोर पार्थ व जय पवार संभालेंगे।
साल 2029 के चुनाव में भी 2024 की तरह पवार बनाम पवार का राजनीतिक टकराव देखा जा सकता है। एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने हाल ही में संकेत दिया था कि 2029 में बारामती में चाचा-भतीजों के बजाय एक बार फिर चचेरे भाइयों के बीच सियासी भिड़ंत हो सकती है। उन्होंने अजित पवार के बेटे जय पवार और भाई श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार के आमने-सामने होने की संभावना जताई है।
Yugendra Pawar ने दी सफाई
रोहित ने भी बारामती में सक्रियता बढ़ा दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए युगेंद्र पवार के पिता श्रीनिवास पवार ने सावधानी भरा रुख अपनाया है, लेकिन इशारा किया है कि जय 2029 में चुनाव लड़ेंगे और सुनेत्रा पवार हट जाएंगी। श्रीनिवास के अनुसार नई पीढ़ी आजाद ख्यालों वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
जेबकतरों को भी पकड़ने का काम CID करेगी? अजित पवार की मौत की जांच आगे न बढ़ने पर सदन में भड़के रोहित पवार
सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
MPSC ऑनलाइन परीक्षा के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, रोहित पवार बोले- 12 जुलाई के बाद आंदोलन संभालना मुश्किल
अजित दादा कहते थे कि जय का इसमें पड़ना ठीक नहीं है, जय ने लोगों को देखकर ही अपनी मर्जी बनाई होगी। आखिर उसमें कोई बुराई नहीं है और आखिर दोनों दादा के बेटे हैं। हालांकि उम्मीदवारी पर आखिरी फैसला शरद पवार और संबंधित पार्टी ही करेंगी। अभी जय पवार राकांपा (एपी) को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, जबकि युगेंद्र पवार शरद पवार गुट में सक्रिय हैं। अभी लंबा समय है। भविष्य में क्या होगा, कोई नहीं जानता। युगेंद्र पवार का कहना है कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं।
ये भी पढ़ें :- IVF उम्र सीमा पर Bombay High Court सख्त, 50+ महिलाओं को मेडिकल टेस्ट की अनुमति
यह रोहित का व्यक्तिगत मत हो सकता है : युगेंद्र
बारामती उपचुनाव के दिन गुरुवार को पवार परिवार एक बार फिर एक साथ नजर आया लेकिन अब 2029 के चुनाव को लेकर भी चर्चाए तेज हो गई है। इसी संदर्भ में युगेंद्र पवार ने कहा कि रोहित पवार द्वारा 2029 के चुनाव को लेकर दिया गया बयान कि बारामती विधानसभा में जय बनाम युगेंद्र की लड़ाई हो सकती है यह उनका व्यक्तिगत मत हो सकता है। युगेंद्र ने कहा कि पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हम एक-दूसरे के खिलाफ लड़े हैं जिसका हमें दुख है लेकिन अब हम परिवार के रूप में एकजुट है और ‘पवार बनाम पवार’ जैसी कोई लड़ाई नहीं चाहिए, न ही हमारी ऐसी कोई इच्छा है।
Baramati pawar family politics 2029 jay vs yugendra debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PMVietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
Jul 12, 2026 | 12:48 PM‘चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं’, बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला
Jul 12, 2026 | 12:46 PMनागपुर: प्रहार नेता बच्चू कडू का दावा- शिंदे की वजह से सत्ता में आई बीजेपी, एक दिन फिर सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे
Jul 12, 2026 | 12:41 PMदतिया उपचुनाव:टिकट विवाद पर BJP में घमासान, NH-44 पर 11 घंटे जाम के बाद हिंसा, 27 नेताओं समेत 200 लोगों पर FIR
Jul 12, 2026 | 12:37 PMमुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत: विद्याविहार और मानखुर्द फ्लाईओवर निर्माण में तेजी; BMC ने तय की डेडलाइन
Jul 12, 2026 | 12:34 PMयवतमाल में 1.60 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगे, पर बिना मीटर लगाए उपभोक्ता को थमाया हजारों का बिल
Jul 12, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM














