-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Jay Pawar On Ajit Pawar Death Will Speak After Report
बारामती में भावुक हुए Jay Pawar, बोले-जांच रिपोर्ट के बाद ही रखूंगा सच सामने
- Written By: अपूर्वा नायक
बारामती में बैठक के दौरान Jay Pawar भावुक हो गए और कहा कि अजित पवार की दुर्घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वे खुलकर बोलेंगे। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर अधूरे सपने पूरे करने का संकल्प जताया।

जय पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Jay Pawar On Ajit Pawar Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जय पवार ने भावुक होते हुए स्पष्ट किया है कि वे पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दुर्घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मीडिया के सामने अपनी विस्तृत भूमिका रखेंगे।
बारामती स्थित ‘राष्ट्रवादी भवन’ में आयोजित विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा बैठक के दौरान जय पवार ने कहा कि अजित दादा की असामयिक मृत्यु को 2 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक यह विश्वास करना कठिन है कि वे हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दादा के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए मेरे सहित पवार परिवार पूरी निष्ठा से काम करता रहेगा लेकिन इसके लिए बारामती की जनता का साथ अनिवार्य है।
उन्होंने कहा, मैंने पूर्व में कहा था कि मैं इस विषय पर बोलूंगा लेकिन फिलहाल जांच चल रही है। यदि मैं अभी कुछ कहता हूं तो इससे जांच प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रिपोर्ट आने के बाद मैं निश्चित रूप से सच सामने लाऊंगा।
सम्बंधित ख़बरें
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
रियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
Jay Pawar ने उठाए गंभीर सवाल
उन्होंने विमान कंपनी की त्रुटियों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि दादा के जाने के बाद केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? साथ ही, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय जनहित और पार्टी की मजबूती के लिए लिया गया था, जिसे बेहद सादगी से संपन्न किया गया।
ये भी पढ़ें :- मातोश्री के गेट पर खड़े थे शाह, संजय राउत ने खोल दिए अतीत के पन्ने, मोदी-पवार की मीटिंग का भी खोला राज!
अंतिम क्षणों की याद में छलक उठे आंसू
बैठक के दौरान दादा को याद करते हुए जय पवार अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। उन्होंने उस हृदयविदारक घटना का स्मरण करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल की ओर भागे थे। उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि दादा सुरक्षित होंगे और उनका उपचार चल रहा होगा लेकिन जब मैं आईसीयू के भीतर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर सुन्न रह गया, उन्होंने बारामती उपचुनाव को निर्विरोध कराने की अपील करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार और पूरा परिवार जनता के साथ खड़ा है।
Jay pawar on ajit pawar death will speak after report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
Jul 08, 2026 | 01:11 PMPakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
Jul 08, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
Jul 08, 2026 | 01:05 PMवर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
Jul 08, 2026 | 01:04 PMशिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
Jul 08, 2026 | 01:01 PMMonsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
Jul 08, 2026 | 01:01 PMरियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Jul 08, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM












