-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Called Pandharpur Wari Spiritual Power Maharashtra
अजित पवार ने पंढरपुर वारी को बताया महाराष्ट्र की आध्यात्मिक ताकत, दी शुभकामनाएं
- Written By: प्रिया जैस
आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जनता को बधाई दी। उन्होंने वारकरियों के लिए प्रार्थना करते हुए महाराष्ट्र की संस्कृति को जपने की अपील की।

अजित पवार ने दी शुभकामनाएं (सौजन्य-एक्स)
पुणे: देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने राज्य की जनता को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी। अजित पवार ने रविवार को लोगों को ‘आषाढ़ी एकादशी’ की बधाई दी और मराठी भाषा एवं संस्कृति को दूर-दूर तक फैलाने का आह्वान किया।
अजित पवार ने कहा, “आषाढ़ी वारी पंढरपुर के पांडुरंग के प्रति भक्ति, वारकरी की शक्ति, अध्यात्म में अनुशासन और समता के विचारों में आस्था की एक गौरवशाली परंपरा है। यह महाराष्ट्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए एक सशक्त आंदोलन है। पिछले कई शताब्दियों से पंढरपुर की वारी करने वाले वारकरी समुदाय ने महाराष्ट्र के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को दिशा देने और समृद्ध करने का काम किया है।”
अजित पवार ने किया ट्वीट
पवार ने कहा, “आज भी लाखों वारकरी लोग ‘हरिनामा’ का जाप करते हुए पांडुरंग की दिशा में पंढरी की ओर चल रहे हैं और अपने कार्यों के माध्यम से एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। यह महाराष्ट्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता की ताकत है। इसे बनाए रखना और बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।”
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
वारकरी बांधवांना, राज्यातील शेतकरी, कष्टकरी बांधवांना आषाढी एकादशीच्या मनःपूर्वक शुभेच्छा! आषाढी वारी ही पंढरपूरच्या पांडुरंगाच्या भक्तीची, वारकऱ्यांच्या शक्तीची, आध्यात्मातील शिस्तीची, समतेच्या विचारांवरील श्रद्धेची गौरवशाली परंपरा आहे. महाराष्ट्राच्या आध्यात्मिक, सांस्कृतिक… pic.twitter.com/JNrhS5Or6o — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) July 6, 2025
महाराष्ट्र की आध्यात्मिक परंपरा – पवार
मराठी संस्कृति को जपने पर अजित पवार ने कहा, “आषाढ़ी वारी के रूप में महाराष्ट्र की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक आंदोलन को संरक्षित, संवर्धित और आगे बढ़ाते हुए हम मराठी भाषा और मराठी संस्कृति को बचाए रखें, मराठी की आवाज हमेशा आसमान में सुनाई दे और महाराष्ट्र की प्रगति का झंडा हमेशा लहराता रहे, इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करने की शक्ति दें। इस साल भी राज्य में अच्छी बारिश हो। किसानों की फसलें भरपूर हों और घर धन-धान्य से भरे रहें। राज्य के हर घर में सुख, शांति, संतोष और समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना हम पांडुरंग के चरणों में करते हैं।”
मानाचे वारकरी संग CM फडणवीस ने की महापूजा, वारी को बताया भक्त और भगवान का संगम
आषाढ़ी एकादशी पर वारी की प्रशंसा करते हुए अजित पवार ने कहा, “वारी में अनुशासन, स्वच्छता, सेवा भावना, आपसी सहयोग और सामाजिक प्रतिबद्धता सभी चीजें प्रशंसा के योग्य हैं। वारी ने हमें सामाजिक एकता, समर्पण की भावना और मानवता का सही अर्थ सिखाया है। हम आज आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर राज्य के लोगों से अपील करते हैं कि हम इस ऊर्जा का उपयोग महाराष्ट्र के विकास के लिए करें।”
Ajit pawar called pandharpur wari spiritual power maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














