मानाचे वारकरी संग CM फडणवीस ने की महापूजा, वारी को बताया भक्त और भगवान का संगम

आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर में उत्साह और जल्लोष का माहौल है। देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ मानाचे वारकरी संग महापूजा की।
आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर में उत्साह और जल्लोष का माहौल है। देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ मानाचे वारकरी संग महापूजा की।
पंढरपुर में सीएम फडणवीस और मानाचे वारकरी (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

सोलापुर: आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंढरपुर में श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में महापूजा और प्रार्थना की। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पांडुरंग से कुछ मांगने की जरूरत नहीं हैं। वे सभी के मन की बात अच्छी से जानते हैं।

इस वर्ष मानाचे वारकरी के रूप में दंपत्ति कैलास दामू उगले और कल्पना कैलास उगले का चयन किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सम्मानित वारकरी दंपत्ति कैलास दामू उगले और कल्पना कैलास उगले इनका सत्कार किया। पंढरपुर के श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी की महापूजा करने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "वारी एक बहुत ही खुशी का पल होता है। यह भक्त और भगवान को एक कर देता है। दोनों की ऊर्जा एक साथ मिल जाती है और एक नई ऊर्जा पैदा होती है।"

महापूजा के बाद क्या बोले सीएम फडणवीस

उन्होंने आगे कहा, "मैं उस ऊर्जा का अनुभव करने के लिए यहां आया हूं। आज हमारे सभी साथियों को मानाचे वारकरी के साथ यह पूजा करने का अवसर मिला। जहां तक ​​विट्ठल भगवान और पांडुरंग भगवान का सवाल है, हमें उनसे कुछ मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे सभी के मन की बात जानते हैं। मैंने उनसे हमारे महाराष्ट्र की प्रगति के लिए हमें शक्ति देने और सही रास्ते पर चलने की शक्ति देने के लिए कहा है। हमारे किसानों को अच्छी फसल मिले।

पंढरपुर में मानाचे वारकरी संग की महापूजा

पंढरपुर में श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर महापूजा करने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा "मैंने महाराष्ट्र की समृद्धि के लिए भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी से प्रार्थना की है। हमारे किसानों के दुख दूर हों और मौजूदा नेताओं को सद्बुद्धि और सद्बुद्धि मिले।"

एकनाथ शिंदे ने वडाला में किया महाभिषेक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वडाला के श्री विट्ठल मंदिर में आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी का महाभिषेक किया।

दिंडियों को किया सम्मानित

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार ने पंढरपुर में श्री विट्ठल और श्री रुक्मिणी माता की आधिकारिक महापूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने पदयात्रा समारोह की परंपरा को कायम रखते हुए सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता लाने वाले दिंडियों को सम्मानित किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com