- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- A Solution Has Been Found To Reduce The Increasing Traffic Pressure On Chikhli Moshi Shivarasta In Bhosari Assembly Constituency
Pune News: मोशी-चिखली में वैकल्पिक सड़क से मिलेगी राहत, 27 साल से अटकी सड़क का काम एक रात में शुरू
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune News: भोसरी विधानसभा क्षेत्र के चिखली-मोशी शिवरस्ते पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए समाधान मिल गया है। किसानों और जमीनधारकों ने बिना किसी मुआवजे के सरकार को जमीन दे दी है।

चिखली-मोशी शिवरास्ते (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad News: भोसरी विधानसभा क्षेत्र के चिखली-मोशी शिवरस्ते पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को आखिरकार कम करने का उपाय ढूंढ लिया गया है। भूमिपुत्र-जमीन मालिकों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इस क्षेत्र के यातायात को एक वैकल्पिक मार्ग मिला है।
भाजपा विधायक महेश लांडगे के जरिए 1997 से पेंडिंग इस सड़क का काम एक ही रात में शुरू कर दिया गया है। यातायात को सशक्त बनाने के लिए किए गए इस सर्जिकल स्ट्राइक पर आम नागरिकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। चिखली, मोशी, बोहांडेवाडी क्षेत्र की बढ़ती आबादी और बढ़ती आवाजाही के कारण ट्रैफिक जाम का सामना आम लोगों को करना पड़ रहा है।
इसे देखते हुए यातायात सशक्तिकरण का स्थायी समाधान करने का संकल्प लिया गया है, इसके लिए वैकल्पिक सड़कों और डीपी सड़कों को विकसित करने को प्राथमिकता दी जा रही है। मोशी-बोहांडेवाडी में बुड्विले फेज-वन, कुमार प्रिन्सविले, स्वराज सोसायटी क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क का काम तेजी से शुरू हो गया है। इससे शिवरस्ते पर ट्रैफिक का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के इतने फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें एक्सपर्ट की राय
बाणेर में PMPML और पार्किंग के लिए आरक्षित 1.14 लाख वर्गफुट जमीन पर संकट, हाईकोर्ट ने आरक्षण किया रद्द
Purandar Airport: राज्य सरकार ने जारी किए 500 करोड़, प्रभावित किसानों को मिलेगा 2 करोड़ प्रति एकड़ तक मुआवजा
पुणे जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 200 करोड़ की सरकारी जमीन वापस, 30 भूखंडों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad में नई प्रभाग संरचना तय, अब दिवाली के बाद आरक्षण ड्रा का इंतजार
जमीन मालिक व बिल्डरों के बीच समन्वय का प्रयास
इस सड़क के लिए आवश्यक निजी जमीन को सामाजिक भावना से बोराटे और बोहर्हाडे परिवारों ने बिना किसी मुआवजे के हस्तांतरित किया है। इसके लिए किसान मधुकर बोराटे, संतोष बोराटे, सुनील बोराटे और सीताराम बोराटे ने रोल अदा किया। विधायक लांडगे ने उनके इस योगदान के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि किसान, बिल्डर और प्रशासन की तकनीकी कठिनाइयों के कारण जमीन उपलब्ध नहीं होने से जो सडके पेंडिंग थीं, उन्हें हम विकसित करने में सफल रहे है। इस काम में किसान, भूमिपुत्र, जमीन मालिक और बिल्डरों के बीच समन्वय स्थापित कर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रभाग के जनप्रतिनिधि और पूर्व महापौर रहुल जाधव, पूर्व नगरसेविका सारिका नितिन बोहडि, निखिल बोहडि, नीलेश बोराटे, नितिन बोहर्हाडे ने इसके लिए पहल की है।
A solution has been found to reduce the increasing traffic pressure on chikhli moshi shivarasta in bhosari assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिनाराई विजयन के घर छापेमारी पर भड़की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की बताई मिलीभगत
May 27, 2026 | 12:11 PMऔरंगाबाद-जालना चुनाव के लिए सख्ती, धारा 144 लागू; पोस्टर-बैनर, हथियार और भीड़ जुटाने पर रोक
May 27, 2026 | 12:09 PMनागपुर HC निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं? सीताबर्डी में हॉकर्स पर बवाल, व्यापारियों का मनपा पर गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 12:06 PMGold-Silver Rate Today: चांदी 2000 रुपये उछली और सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में ताजा रेट
May 27, 2026 | 12:06 PMPremanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की भावुक अपील, नाम जप करते रहें; क्या है मंत्र जप के पीछे का साइंस
May 27, 2026 | 12:03 PMmAadhaar ऐप से नहीं बदल पाएंगे नंबर या बाकी जानकारी, यह कमी लगवा सकती है गर्मी में आधार सेंटर के चक्कर
May 27, 2026 | 12:01 PMबकरीद पर कुर्बानी के विरोध में सूअर लेकर पहुंचे VHP प्रदर्शनकारी, मीरा रोड में बढ़ा सियासी बवाल
May 27, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














