-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Mustard Oil Benefits For Heart Skin And Teeth
Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के इतने फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें एक्सपर्ट की राय
- Written By: रीता राय सागर
Mustard Oil Benefits In Hindi: भारतीय घरों में तेल का इस्तेमाल अधिक मात्रा में होता है। हर घर में अलग तेल इस्तेमाल होता है, लेकिन सरसों के तेल में ट्रांसफैट नहीं होता है। क्या है इसके हेल्थ बेनिफेट?

सरसों का तेल (फोटो. सोशल मीडिया)
Mustard Oil Health Tips: भारतीय खाना तेल के बिना अधूरा माना जाता है। न केवल खाने में बल्कि चेहरे, बालों व शरीर पर लगाने में भी सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। खाने में सरसों तेल का उपयोग फायदेमंद है, क्यों कि इसमें ट्रांस फैट नहीं होता है।
ट्रांस फैट के अधिक सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। अमेरिका, कनाडा और यूरोप जैसे देशों में शुद्ध सरसों के तेल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन है। इसे सिर्फ मसाज ऑयल, सीरम या फिर हेयर ट्रेटमेंट के लिए ही उपयोग किया जा सकता है।
सरसों तेल के फायदे (Sarson Ka Tel Benefits)
एक्सपर्ट भी सरसों के तेल के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्टी एसिड (एमयूएफए) भरपूर मात्रा में होता है। सरसों के तेल में बड़ी मात्रा में ओमेगा-3 फैट्टी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड भी होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और बॉडी में इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। सरसों के तेल में एक फाइटोकेमिकल कंपाउंड होता है, जिसे एलिल आइसोथियोसाइनेट (एआईटीसी) कहा जाता है, यह एंटी-इंफ्लेमेट्री होता है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
Project 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
दिल के लिए भी अच्छा है सरसों का तेल (Mustard Oil Benefits For Heart)
डॉकटर्स की मानें, तो सरसों के तेल की कंपोजिशन कार्डियोलॉजी के लिए बहुत अच्छी है। यही वजह है कि सारे डॉक्टर्स दिल की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सरसों के तेल में खाना बनाने की सलाह देते हैं। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो खून में प्लेटलेट्स के इकट्ठा होने की प्रवृत्ति को कम करता है, इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।
सरसों के तेल की मालिश
सरसों तेल से मसाज के फायदे (Mustard Oil For Skin)
सरसों के तेल की कंसिस्टेंसी गाढ़ी होती है, इसलिए यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। यदि आपकी स्किन काफी रूखी रहती है, तो नहाने के बाद इसे हाथों व पैरों पर लगाने से रूखापन चला जाता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे इंफेक्शन नहीं होता है। इसमें विटामिन-ई की अच्छी मात्रा होने के कारण यह स्किन को नमी देता है। पैरों के तले में इससे मसाज करने से रिलैक्स्ड महसूस होता है।
सरसों के तेल से होने वाले नुकसान (Mustard Oil Side Effects)
जिनकी स्किन सेंसेटिव होती है, उन्हें सरसों के तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। उनको इस तेल से जलन व एलर्जी हो सकती है। सरसों के तेल को लगाकर धूप में निकलने से स्किन पर टैनिंग हो सकती है। कई बार इससे स्किन पर रैशेज हो जाते हैं। इसलिए सरसों के तेल को रात में लगाना अधिक सुरक्षित है। इसके साथ ही बच्चों पर इस तेल का इस्तेमाल कम करना चाहिए। इसके थीकनेस की वजह से पोर्स बंद हो सकते हैं। इसलिए गर्मियों में इसे नहाने से पहले लगाएं।
ये भी पढ़ें- Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
दांतों के लिए सरसों का तेल
दांतों के दर्द के लिए सरसों का तेल (Mustard Oil For Tooth Ache)
दांत में दर्द होने पर सरसों के तेल से मसूड़ों पर हल्की मालिश करें। इससे दर्द दूर हो जाएगा, साथ ही दांत मज़बूत भी होंगे। सरसों का तेल और नमक दांतों से दाग-धब्बे और पीलापन दूर करने में असरदार होते हैं। सरसों का तेल बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है, साथ ही मसूड़ों से आने वाले खून को भी बंद करता है। दांतों से प्लाक हटाने के लिए आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन कर सकते हैं।
Mustard oil benefits for heart skin and teeth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMVaranasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
Jul 11, 2026 | 01:36 PMफिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PMलाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Jul 11, 2026 | 01:29 PMBMC में दो और नगरसेवकों की सदस्यता रद्द: मेयर रितू तावड़े की घोषणा; AIMIM और NCP को बड़ा राजनीतिक झटका
Jul 11, 2026 | 01:28 PMShani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Jul 11, 2026 | 01:27 PMगड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Jul 11, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति-VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:31 AM














