- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- 50 Years Old Case Settled In Lok Adalat Know What Is The Matter
लोक अदालत में सुलझा 50 साल पुराना मुकदमा, जानें क्या मामला
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी : लोक अदालत (Lok Adalat) में पुणे जिले (Pune District) के खेड़ तालुका में एक बड़ा परिवार माने जानेवाले पूर्व विधायक स्व. सुरेश गोरे के परिवार में करीब 50 साल से चली आ रही अदालती लड़ाई खत्म हो गई है। जमीन के विवाद में लोक अदालत में हुए इस समझौते ने कानून (Law) और न्याय क्षेत्र (Jurisdiction) को भी सुखद झटका दिया है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को ग्राम कचहरी में लोक अदालत का आयोजन किया गया।
स्व. नारायण मारुती गोरे, स्व. देवराम मारुती गोरे, स्व. नामदेव सोपाना गोरे, स्व. गुलाब सोपाना गोरे, पूर्व विधायक स्व. सुरेश गोरे और सखाराम मलीभाऊ गोरे के परिवारों में रोहकल और चाकण की कुछ जमीन को लेकर पिछले 50 सालों से विवाद चल रहा था। खेड़ तालुका के सबसे बड़े परिवार के बीच 1972 से लेकर 50 साल पुराना भूमि आवंटन विवाद आखिरकार लोक अदालत कोर्ट में सुलझा लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
50 साल पुराने भूमि विवाद मामले के समझौते से निबटने की छवि समाज में उम्मीद जगायेगी
मुख्य अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश राजुरकर जिला और राजगुरुनगर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंबलकर के मार्गदर्शन में तालुका सिविल जज म्हस्के और एडवोकेट अजय पडवाल के पैनल में समझौता कर उक्त विवाद का निपटारा किया गया। 50 साल पुराने विवाद को निपटाने के बाद वादी और प्रतिवादी के बुजुर्ग और युवकों ने एक बार फिर से एक दूसरे को मुआवजा देने के लिए एक साथ आकर समाज के सामने एक मिसाल कायम की है। मामला शनिवार को लगी लोक अदालत की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक बनकर सामने आया है। परिजनों ने कहा कि 50 साल पुराने भूमि विवाद मामले के समझौते से निबटने की छवि समाज में उम्मीद जगायेगी। इस विवाद को निपटाने के लिए परिजनों ने यह भी कहा कि स्व सुरेश गोरे भी यही चाहते थे।
50 years old case settled in lok adalat know what is the matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMकॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














