- Hindi News »
- Maharashtra »
- Panic Button To Be Installed In Every School Of Maharashtra After Badlapur Incident
यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए स्कूल और हॉस्टल में लगेंगे पैनिक बटन, जानें क्या है इसका काम
देशभर में बढ़ते यौन अपराध को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार को स्कूल और हॉस्टल में पैनिक बटन लगाने का सुझाव दिया गया है। दरअसल इस पैनिक बटन को दबाकर यौन हिंसा का शिकार हो रही छात्रा अपने बचाव में मदद बुला सकती है। आइए जानते हैं क्या होता है पैनिक बटन और क्या है इसका काम।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: बदलापुर स्कूल यौन शोषण मामले में सोमवार को महिला एवं बाल कल्याण विभाग और शिक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर को सौंप दी। मंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी के साथ-साथ सभी स्कूलों और हॉस्टल में पैनिक बटन लगाने का सुझाव दिया है। बदलापुर की घटना पर केसरकर ने कहा, “मुंबई क्षेत्र की उपनिदेशक और महाराष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण की सलाहकार सुसुबेन शाह के नेतृत्व में गठित समिति ने सभी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की है। जिन लोगों की लापरवाही पाई गई है, उन्हें सह-आरोपी बनाया गया है। अब यह रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी।”
मंत्री ने कहा, “बदलापुर की घटना के बाद रिपोर्ट में दिए गए सुझाव सभी स्कूलों पर लागू होंगे. स्कूलों और छात्रावासों में सीसीटीवी की तरह पैनिक बटन भी लगाए जा सकते हैं। यह एक उन्नत तकनीक है। यह जरूरी नहीं है कि पैनिक बटन कक्षा में ही हों, लेकिन उन्हें ऐसे स्थानों पर होना चाहिए जहां महिलाओं की सुरक्षा को अधिक खतरा हो। असुरक्षित स्थानों की पहचान करके पैनिक बटन लगाए जाने की जरूरत है। शक्ति अधिनियम के संबंध में, अधिनियम में बदलाव की जरूरत है। वर्तमान नियम और केंद्रीय अधिनियम के प्रावधान मेल नहीं खाते। हम बदलावों पर विचार करेंगे और शक्ति अधिनियम को लागू करने के लिए एक नया अध्याय शुरू करेंगे।
ये भी पढ़ें- सिंधुदुर्ग में ढही छत्रपति शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर एमआईडीसी में केमिकल कचरा नालों में, Ulhas River Pollution से बढ़ा संकट
टाटा पावर की एंट्री से चमकेगा बदलापुर! 400 मेगावाट का बनेगा स्टेशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें पूरा प्लान
स्त्री बीज तस्करी: नासिक का डॉक्टर गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने का संदेह
आपत्तिजनक धार्मिक बयान से बदलापुर में तनाव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा बवाल
क्या होता है पैनिक बटन
पैनिक बटन एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसका इस्तेमाल अलार्म की तरह उपयोग में लाने के लिए किया जाता है। महिला सुरक्षा के मामले में इसका उपयोग कई जगहों पर किया जा रहा है। इसकी मदद से मुश्किल में फंसी महिला या छात्रा मदद के लिए सुरक्षा कर्मियों को अपने पास बुला सकती हैं
पैनिक बटन कैसे करता है काम
यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए इसे स्कूलों और हॉस्टल में इंस्टॉल किया जाएगा और इसे ऐसी जगह पर लगाया जाएगा जहां छात्राओं के मुसीबत में पड़ने की संभावना होती है। मसलन इसे खाली पड़ी जगह, महिला शौचालय और सुनसान इलाके में इंस्टॉल किया जाएगा। ताकि मुश्किल में फंसने पर छात्रा इस बटन को दबाएंगी और तुरंत अलार्म सुरक्षा अधिकारियों के पास बजने लगेगा और समय रहते ही मुश्किल में फंसी छात्रा के पास सुरक्षा कर्मी पहुंच जाएंगे।
Panic button to be installed in every school of maharashtra after badlapur incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














