- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Nalasopara Instagram Hate Video Arrest Palghar Police
Nalasopara में भड़काऊ ‘रीलबाज’ गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने की साजिश नाकाम
Nalasopara में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालकर दो समुदायों में तनाव फैलाने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर विवादित कंटेंट पोस्ट किया था।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nalasopara Instagram Hate Video Arrest: सोशल मीडिया पर रातों-रात ‘स्टार’ बनने और ‘लाइक्स-व्यूज’ की अंधी दौड़ ने युवाओं की सोच को किस कदर जहरीला बना दिया है, इसका एक खौफनाक चेहरा नालासोपारा में सामने आया है।
अपनी असली पहचान छिपाकर दो समुदायों के बीच नफरत के बीज बोने की कोशिश करने वाले एक ‘रीलबाज’ को पालघर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि उसे कानून का ऐसा ‘इंगा’ (सबक) दिखाया है कि अब वह दोबारा रील बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा।
Nalasopara का रहनेवाला है आरोपी
पुलिस की तफ्तीश में जो चौंकाने वाला सच सामने आया है। उसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालासोपारा (पूर्व), आंबावाडी निवासी गणेश झा (24) के रूप में हुई है। साजिश का तरीका आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को मुस्लिम युवक के रूप में पेश किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat 2.0: रवींद्र एरंडे की मुश्किलें बढ़ीं, 8 महिला पीड़ितों की पहचान हुई, 121 हैं यौन शोषण के वीडियो
कुंभ 2027 मेले की तैयारी तेज: नासिक के विकास कार्य टॉप प्रायोरिटी, अफसरों को चेतावनी; देरी पर होगी कार्रवाई
Vasai Virar में वाहनों का विस्फोट, एक साल में 1 लाख से ज्यादा नए वाहन रजिस्टर
नासिक YouTuber Case में बड़ा मोड़, एट्रोसिटी व यौन शोषण का मामला; जांच में चौंकाने वाला खुलासा
वह अपनी पहचान बदलकर लगातार भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर रहा था। हालिया वीडियो में उसने दलित समाज के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की थी। उसका मुख्य उद्देश्य दो समुदायों के बीच जातीय और धार्मिक तनाव पैदा कर दंगा भड़काना था।
आक्रोश के बाद पुलिस का ‘एक्शन मोड’
जैसे ही यह भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ, इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विशेषकर दलित समुदाय के नागरिकों में इस अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारी आक्रोश फैल गया।मामले की गंभीरता और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए आचोले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उस ‘डिजिटल मुखौटे’ को उतार फेंका और आरोपी गणेश झा को उसके ठिकाने से धर दबोचा।
ये भी पढ़ें :-Mumbai Metro Line-9 का उद्घाटन 7 अप्रैल को तय, अधूरी तैयारियों पर उठे सवाल
पुलिस की चेतावनीः ‘सोशल मीडिया पर पैनी नजर’
आचोले थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार पवार ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर समाज में जहर घोलने वालों के लिए जेल ही सही जगह है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल 24 घंटे सक्रिय है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें, न कि इसे नफरत फैलाने का हथियार बनाएं।
Nalasopara instagram hate video arrest palghar police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: बंगाल चुनाव में भारी बवाल, भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद टीएमसी की दिग्गज नेता पर FIR से मची सनसनी
Apr 06, 2026 | 12:44 PMवजन घटाने से लेकर हार्मोनल बैलेंस तक, सुबह की ये 5 ड्रिंक्स महिलाओं को बीमारियों से रखेंगे कोसों दूर
Apr 06, 2026 | 12:37 PMसऊदी अरब में फंसे महाराष्ट्र के 41 भारतीय, सुप्रिया सुले ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से लगाई मदद की गुहार
Apr 06, 2026 | 12:29 PMIPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजरें इस बड़े रिकॉर्ड पर, ऐसा करते ही CSK को भी छोड़ेगी पीछे
Apr 06, 2026 | 12:26 PMAshok Kharat 2.0: रवींद्र एरंडे की मुश्किलें बढ़ीं, 8 महिला पीड़ितों की पहचान हुई, 121 हैं यौन शोषण के वीडियो
Apr 06, 2026 | 12:26 PMकुंभ 2027 मेले की तैयारी तेज: नासिक के विकास कार्य टॉप प्रायोरिटी, अफसरों को चेतावनी; देरी पर होगी कार्रवाई
Apr 06, 2026 | 12:24 PMAssam Chunav 2026: शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी, असम में PM मोदी का कांग्रेस पर वार, जनता से की ये अपील
Apr 06, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM












