नासिक YouTuber Case में बड़ा मोड़, एट्रोसिटी व यौन शोषण का मामला; जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Nashik YouTuber Case: यूट्यूबर रविंद्र गणपत एरंडे के ब्लैकमेल मामले ने पलटी खाई, पुलिस जांच में एट्रोसिटी और यौन शोषण का केस भी दर्ज हुआ। मामले में आया नया मोड़ जांच के दौरान 1 पीड़ित महिला आई सामने।
Major Twist in Nashik YouTuber Case: Atrocities and Sexual Exploitation Allegations; Shocking Revelations Emerge During Investigation
Nashik Atrocity Act Case ( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik Atrocity Act Case: नासिक में अशोक खरात का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक और चौंकाने वाला प्रकरण सामने आ गया है। शहर के यूट्यूबर रविंद्र गणपत एरंडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पूर्व कर्मचारी उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की मांग कर रहा है।

शिकायत के आधार पर सातपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब जांच के दौरान एक पीड़ित महिला सामने आई।

उसकी शिकायत पर पुलिस ने रविंद्र एरंडे के खिलाफ एट्रोसिटी और यौन शोषण का मामला भी दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि एरंडे के पास मौजूद एक हार्ड डिस्क में करीब 121 आपत्तिजनक वीडियो और फोटो संग्रहित थे।

यह खुलासा उसके ही पूर्व कर्मचारी आकाश बकरे के जरिए हुआ जो पहले एरंडे की पत्नी के नाम पर संचालित सावरकरनगर स्थित एक प्रशिक्षण केंद्र में काम करता था।

बकरे ने हार्ड डिस्क चुराकर एरंडे को किया ब्लैकमेल !

बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद बकरे दोबारा एरंडे के मीडिया संस्थान से जुडा, इसी दौरान उसे दफ्तर के कंप्यूटर में एक 'हिडन फोल्डर' मिला जिसमें महिलाओं के साथ बनाए गए आपतिजनक वीडियो और तस्वीरे थी।

इसके बाद उसने हार्ड डिस्क चुराकर एरंडे को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, आरोप है कि उसने 'सैपल' के तौर घर कुछ तस्वीरें भेजीं और एडवांस के रूप में 10 हजार रुपये भी वसूल लिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com