Assam Chunav 2026: शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी, असम में PM मोदी का कांग्रेस पर वार, जनता से की ये अपील

Assam Chunav: बारापेटा में पीएम मोदी की हुंकार! कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना, कहा- 'शाही परिवार' की हार की लगेगी सेंचुरी। विकसित असम के निर्माण के लिए मांगा जनता का साथ।
PM Modi
PM मोदी, फोटो- IANS
Published on
Updated on

PM Modi Assam Visit: असम विधानसभा चुनाव(Assam Chunav) में मतदान को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और इस मौके पर हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। असम के बारापेटा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी।

बारापेटा जिले के भवानीपुर-सोरभोग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए संकीर्ण दृष्टिकोण अपना रही है, जबकि भाजपा की योजना दीर्घकालिक विकास की है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है, और असम की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

असम की पहचान को विश्वभर में ऊंचा करना है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 साल असम की पहचान को बचाने के लिए थे, और अब हमें असम की पहचान को दुनिया में बुलंद करना है। उन्होंने कहा, "आपका वोट(Assam Chunav) इस बार विकसित असम के निर्माण की नींव को मजबूत करेगा।" प्रधानमंत्री ने असम के विकास के लिए भाजपा की योजनाओं और प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

कांग्रेस पर बोला हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने और अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने की हिम्मत नहीं है। "देश के जिन एक-दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बची हैं, वहां पर कांग्रेस कभी जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती है।"

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, भाजपा सरकार साफ नीयत से जनता को बताती है कि हमने जनता की सेवा के लिए क्या किया। इस चुनावी रैली(Assam Chunav) में पीएम मोदी ने भाजपा की योजनाओं और असम के विकास के मुद्दे पर जोर देते हुए कांग्रेस को उसके भ्रष्टाचार और विकासहीनता के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Navbharat Live
navbharatlive.com