- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Vasai Virar Vehicle Growth Traffic Parking Crisis 2026
Vasai Virar में वाहनों का विस्फोट, एक साल में 1 लाख से ज्यादा नए वाहन रजिस्टर
Vasai Virar में निजी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2025-26 में एक लाख से ज्यादा नए वाहन रजिस्टर हुए, जिससे ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पालघर ट्रैफिक (सौ. सोशल मीडिया )
Vasai Virar Vehicle Growth: वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ते शहरीकरण और औद्योगीकरण ने रफ्तार के सारे पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
सड़कों पर बढ़ते वाहनों के रेले ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 1,04,925 नए वाहनों का पंजीकृत हुआ है।
जब एक साल के भीतर पंजीकृत का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचा है। शहर में बढ़ती भीड़ और सार्वजनिक परिवहन की बदहाली के कारण आम आदमी अब निजी वाहनों पर निर्भर हो गया है। बस और ऑटो के लिए लगने वाली लंबी कतारों और उनकी अनियमितता ने लोगों को गाड़ी खरीदने पर मजबूर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Sunset Clause Dating Trend: भारतीयों का नया डेटिंग ट्रेंड, रिश्ते की शुरूआत से पहले तय होगी उसकी एक्सपायरी डेट
Shahnaz Husain Beauty Tips: शहनाज हुसैन के इन 5 ब्यूटी टिप्स को करें ट्राई, चुटकियों में आएगा चेहरे पर ग्लो
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पिंपरी-चिंचवड़ की जल संकट योजना फंसी राजनीति और विरोध में, 388 करोड़ की परियोजना पहुंची 1075 करोड़ पर
पंजीकरण प्रक्रिया का ऑनलाइन होना भी है कारण
अब वाहन खरीदना कोई ‘लग्जरी’ नहीं, बल्कि कामकाजी वर्ग के लिए वक्त बचाने की अनिवार्य जरूरत बन गई है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया का ऑनलाइन होना भी एक बड़ा कारण है। अब वाहन मालिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, जिससे नई गाड़ियां सड़कों पर उतरना और आसान हो गया है।
Vasai Virar में पार्किंग का संकट
पिछले तीन वर्षों में वाहनों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखा गया है। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की तुलना में इस साल 11,007 अधिक वाहनों का पंजीकरण हुआ है। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि जिले की सड़कों पर हर महीने औसतन 8,743 नए वाहन (दोपहिया, कार, ऑटो और टेम्पो) जुड़ रहे है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai को मिलेगी राहत: गारगाई जल परियोजना में 268 करोड़ की बचत, प्रस्ताव फिर पेश
वाहनों की इस बाढ़ ने वसई, विरार, नालासोपारा और पालघर की बुनियादी सुविधाओं पर भारी दबाव डाल दिया है। प्रशासन के सामने मुख्य चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। बढ़ते वाहनों के मुकाबले सड़कों का चौड़ीकरण बेहद धीमा है। पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।
Vasai virar vehicle growth traffic parking crisis 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














