IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजरें इस बड़े रिकॉर्ड पर, ऐसा करते ही CSK को भी छोड़ेगी पीछे

IPL 2026: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए। इसके साथ ही वो आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।
IPL 2026, CSK vs RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026, CSK vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हरा दिया। आरसीबी की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत थी। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को सिर्फ हराया ही नहीं, बल्कि उसके एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच गई है।

आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 250 रन बनाए थे। यह आईपीएल इतिहास में आरसीबी का अब तक 36 बार 200 से या उससे अधिक का टोटल है। आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा का टोटल बनाने का रिकॉर्ड सीएसके के नाम है। सीएसके ने यह उपलब्धि 37 बार हासिल की है।

आरसीबी अगर 2 बार और 200 या उससे अधिक का स्कोर कर लेती है, तो सीएसके का रिकॉर्ड टूट सकता है। आरसीबी जिस फॉर्म में आईपीएल 2026 में दिख रही है, उसके आधार पर सीएसके का यह रिकॉर्ड खतरे में है। आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स ने 33 बार, मुंबई इंडियंस ने 32 बार और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 बार 200 या उससे अधिक का टोटल बनाया है।

IPL में सबसे ज़्यादा बार 200 से अधिक रन

  • 37 - CSK
  • 36 - RCB
  • 33 - PBKS
  • 32 - MI
  • 30 - KKR

सीएसके ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। आरसीबी ने टिम डेविड (25 गेंद पर 70 रन), रजत पाटीदार (19 गेंदों पर 48 रन), देवदत्त पड्डिकल (29 गेंदों पर 50 रन), फिल साल्ट (30 गेंदों पर 46 रन), विराट कोहली (18 गेंदों पर 28 रन) की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 207 रन ही बना सकी। आरसीबी ने इस मुकाबले को 43 रनों से जीत लिया।

IPL 2026 में भी आरसीबी का बेहतरीन प्रदर्शन जारी

आरसीबी और सीएसके के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आरसीबी ने सीजन की शुरुआत वहीं से की है जहां पिछले सीजन का समापन हुआ था। आईपीएल 2025 की विजेता रही आरसीबी ने मौजूदा सीजन के दोनों शुरुआती मैच प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीते हैं। आरसीबी ने सीजन के उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था, जबकि सीएसके को 43 रन से हराकर अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है।

वहीं सीएसके भी पिछले सीजन वाला ही प्रदर्शन कर रही है। आईपीएल 2025 में दसवें स्थान पर रही सीएसके आईपीएल 2026 में भी शुरुआती 3 मैच गंवाकर दसवें स्थान पर मौजूद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com