- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Bjp Mp Hemant Savra Car Accident Ghodbunder Road Maharashtra Day
पालघर सांसद हेमंत सावरा हुए हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर का हाथ टूटा
MP Hemant Savra Accident:महाराष्ट्र दिवस पर पालघर जा रहे बीजेपी सांसद हेमंत सावरा की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, सांसद सुरक्षित हैं पर ड्राइवर घायल है।
- Written By: आकाश मसने

पालघर सांसद हेमंत सावरा की कार को ट्रक ने मारी टक्कर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Palghar BJP MP Hemant Savra Car Accident: जब पूरा महाराष्ट्र बड़े उत्साह के साथ महाराष्ट्र दिवस मना रहा है, तभी राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हेमंत सावरा कार हादसे का शिकार हो गए। एक तय कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। गनीमत रही कि सांसद को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि उनके ड्राइवर का हाथ टूट गया।
पालघर से बीजेपी सांसद डॉ. हेमंत सावरा के साथ यह हादसा गुरुवार सुबह घोड़बंदर रोड पर हुआ। वे महाराष्ट्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए ठाणे से पालघर जा रहे थे। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम होने के कारण पुलिस ने सांसद की गाड़ी को सड़क की विपरीत दिशा से जाने का निर्देश दिया। ऐसा करते समय, राॅग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
सांसद हेमंत सावरा को आई चोटें
इस हादसे में सांसद हेमंत सावरा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके ड्राइवर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। टक्कर के कारण सांसद की कार को काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग तुरंत खुल गए,जिससे बड़ा नुकसान टल गया और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मुझे डर है कि कहीं सरकार उसे उठा न ले जाए, Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके की माँ ने जताई चिंता
किराडपुरा और सिडको में मनपा की बड़ी कार्रवाई; सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जप्त की गई ईंट-रेत
कब तक देश पर राज करेगी BJP, कांग्रेस की तरह खत्म होगा दबदबा? एक्सिस माय इंडिया के फाउंडर का चौंकाने वाला दावा
अब भूमि संबंधी काम होंगे और आसान; राज्य सरकार ने 50 नए लैंड रिकॉर्ड ऑफिस और 10,683 पदों को दी मंजूरी
नायगांव पुलिस कर रही हादसे की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलते ही नायगांव पुलिस स्टेशन की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, दुर्घटना के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सांसद को क्षतिग्रस्त वाहन के पास देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट, मुंबई-पुणे के बीच रोज बचेगा 1 करोड़ का तेल
शुरुआती जानकारी के मुताबिक डंपर का ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त था, जिसके कारण यह टक्कर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद नायगांव पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और इस मामले में औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि आज महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस है। इस अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसे सिलसिले में बीजेपी सांसद हेमंत सावरा भी एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
Bjp mp hemant savra car accident ghodbunder road maharashtra day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
May 22, 2026 | 12:10 AMCSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
May 21, 2026 | 11:16 PMGT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
May 21, 2026 | 11:11 PMDollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
May 21, 2026 | 11:02 PMAam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 21, 2026 | 11:00 PMधार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
May 21, 2026 | 10:58 PMहाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














