- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Vasai Road Railway Terminus Construction Start May 2026 Palghar News
मुंबई के धक्कों से मिलेगी आजादी, वसई रोड टर्मिनस परियोजना को मिली हरी झंडी, अब 3 घंटे का सफर 15 मिनट में
- Written By: आकाश मसने
Vasai Virar Railway News: वसई रोड पर आधुनिक 'कोचिंग टर्मिनस' का निर्माण मई 2026 से शुरू होगा, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए मुंबई जाने की मजबूरी खत्म होगी। इससे यात्रियों राहत मिलेगी।

वसई रोड रेलवे स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vasai Road Terminus Railway Project: पालघर और वसई-विरार की जनता के लिए वह ऐतिहासिक खबर आ गई है, जिसका इंतजार दशकों से किया जा रहा था। अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए भारी-भरकम सूटकेस उठाकर मुंबई की लोकल ट्रेनों में धक्के खाने की मजबूरी खत्म होने वाली है। वसई रोड पर प्रस्तावित ‘भव्य कोचिंग टर्मिनस’ का निर्माण कार्य मई 2026 से शुरू होने जा रहा है। पश्चिम रेलवे के चर्चगेट कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही जमीन पर काम नजर आने लगेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पटरी पर लाने में पालघर के सांसद डॉ. हेमंत सावरा ने भूमिका अहम निभाई है।
वर्तमान में वसई-विरार के लाखों यात्रियों को उत्तर या दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए दादर, मुंबई सेंट्रल या लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला) तक जाना पड़ता है। इसमें न केवल घंटों समय बर्बाद होता है, बल्कि भारी ट्रैफिक और भीड़ का सामना भी करना पड़ता है। टर्मिनस बनने के बाद यात्री अपने ही इलाके से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ सकेंगे।
एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, पार्किंग की भी रहेगी व्यवस्था
रेलवे ने इस टर्मिनस को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का मास्टर प्लान तैयार किया है- एयरपोर्ट जैसा वेटिंग लाउंज, वर्ल्ड क्लास फूड कोर्ट और विशाल पार्किंग व्यवस्था। कई लंबी दूरी की ट्रेनों की शुरुआत और समाप्ति अब वसई से ही होगी। निर्माण कार्य मई 2026 में शुरू होकर जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट केवल रेल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, टर्मिनस बनने से वसई-विरार में रियल एस्टेट, व्यापार और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ा उछाल आएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने में नहीं होगी परेशानी
वसई-विरार के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा अब तक एक बड़ी चुनौती रही है। उत्तर और दक्षिण भारत की ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को 3 से 4 घंटे पहले घर से निकलकर दादर, बांद्रा या मुंबई सेंट्रल पहुंचना पड़ता है। भारी सामान के साथ लोकल ट्रेन में सफर करना किसी जंग से कम नहीं होता। लेकिन वसई टर्मिनस बनने के बाद हालात पूरी तरह बदल जाएंगे। यात्री अब घर से महज 15 से 20 मिनट पहले निकलकर सीधे अपनी लंबी दूरी की ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इससे न केवल समय की बड़ी बचत होगी।
लोकल यात्रियों को भी मिलेगी राहत
लंबी दूरी के यात्रियों के भारी सामान के कारण लोकल ट्रेनों में असुविधा बढ़ जाती है। खासकर पीक आवर्स में स्थिति और भी कठिन हो जाती है। वसई टर्मिनस के शुरू होने के बाद ऐसे यात्रियों को लोकल ट्रेन में सफर करने की जरूरत कम होगी। इससे लोकल ट्रेनों में भीड़ का दबाव घटेगा और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत और अतिरिक्त जगह मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें:- Mumbai Property Tax: गरीबों पर सख्ती और बिल्डरों पर नरमी क्यों? BMC सभा में टैक्स वसूली पर छिड़ा घमासान
BJP नेताओं ने किया केंद्र के निर्णय का स्वागत
परिवहन के इस क्रांतिकारी सुधार और विकास कार्य का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। जिन नेताओं ने स्वागत किया है उनमें भाजपा ग्रुप लीडर नंदा महाजन, नगरसेवक उमेश फेगडे, हेमराज हेगडे, कल्पना वाणी, रुबाब तडवी, योगेश चौधरी और तालुकाध्यक्ष सागर कोली सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं। इससे अब लोगों के समय की बचत होगी।
पैरवी और दिल्ली की मुहर
सांसद डॉ. हेमंत सावरा ने कहा कि वसई टर्मिनस परियोजना वसई-विरार और पालघर के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। इससे लोगों को दादर, बांदा और कुर्ला जाने की मजबूरी खत्म होगी और वे अपने ही क्षेत्र से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ सकेंगे, केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग से यह परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारा प्रयास है कि भविष्य में वसई से दिवा और पनवेल के बीच लोकल कनेक्टिविटी भी शुरू हो, जिससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत हो।
– नवभारत लाइव के लिए पालघर से सुरेश देवसहाई की रिपोर्ट
Vasai road railway terminus construction start may 2026 palghar news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














