-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nude Dance In Panchgaons Silver Lake Farm 13 Dancers 37 Including Owner Detained
पांचगांव के ‘सिल्वर लेक’ फार्म में ‘न्यूड डांस’, 13 डांसर समेत 37 हिरासत में, जानिए जेल जाने वालों के नाम
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. नागपुर ग्रामीण पुलिस फोर्स की लोकल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने नागपुर के पास और कुही पुलिस स्टेशन सीमा के तहत पांचगांव में सिल्वर लेक फार्म रिजॉर्ट में चल रहे ‘न्यूड डांस’ का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने 13 डांसर, रिजॉर्ट मालिक, मैनेजर समेत 37 लोगों को हिरासत में लिया. और कुही पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
पुलिस की जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि छापेमारी रविवार देर रात की गई. इसका आयोजन कीटनाशकों का कारोबार करने वाली एक कंपनी ने 75,000 रुपये से अधिक की खरीदारी करने वाले वर्धा और अमरावती के कृषि सेवा केंद्र के संचालकों को प्रोत्साहन देने के लिए किया था. पुलिस ने बताया कि रिजॉर्ट के मालिक राजबापू मुथईया, मैनेजर विपिन यशवंत आलोणे को अरेस्ट किया गया है. इसके अलावा डांसर सप्लायर रामटेक निवासी भूपेन्द्र उर्फ मोंटी सुरेश अणे निवासी समेत कुल 37 लोगों को हिरासत में लिया गया है. भूपेन्द्र ने नागपुर और रामटेक की 13 लेडीज डांसरों को रिजॉर्ट में लाया था.
सोमवार की तड़के नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार को सूचना मिली कि युवतियां बेहद कम कपड़ों में रिजॉर्ट में डांस कर रही हैं. इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक संदीप पखाले के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव कर्मलवार, आशीष सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक आशीष मोरखडे, बट्टूलाल पांडे, चंद्रशेखर गाडेकर, ज्ञानेश्वर राऊत, हेडकॉन्स्टेबल गजेंद्र चौधरी, अरविंद भगत और उनके अन्य सहयोगियों ने रिजॉर्ट पर छापा मारा. युवतियां अश्लील डांस करते हुए पाई गई. सभी को हिरासत में लेकर कुही पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने रिजॉर्ट से 1,12,700 रुपये नकद, विदेशी शराब का जखीरा, स्पीकर, 5 कारें और 49 लाख रुपये की सामग्री जब्त की.
सम्बंधित ख़बरें
याद रखीएगा नागपुर में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 1.66 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
नागपुर कोर्ट अपडेट: मुआवजे के आदेश की अनदेखी पर फंसे NHAI अफसर, HC ने पूछा- क्यों न चलाएं अवमानना का केस?
स्मार्ट मीटर की अफवाहों पर न दें ध्यान! नागपुर में लाखों घरों में लगे मीटर; मुख्य अभियंता राजेश नाईक की अपील
मनीषनगर में अतिक्रमण का तांडव! 3 किमी सड़क पर 500 से ज्यादा अवैध ठेले; हर दिन वाहन चालक जाम में फंसने को मजबूर
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में रिजॉर्ट मालिक राजबापू मुथईया दुर्गे नागपुर, मैनेजर विपिन यशवंत आलोणे जगनाड़े चौक नागपुर, डांसर लाने वाला भूपेंद्र उर्फ मोन्टी सुरेश अणे रामटेक तथा अभय व्यंकटेश सकांडे, अतूल ज्ञानेश्वर चापले, शुभम ओमप्रकाश पौनीकर सभी जूनी मंगलवारी नागपुर निवासी, विशाल माणिकराव वाणी, आशीष नत्थूजी सकांडे, हर्षल भाऊराव मालवे, विजय सदाशिव मेश्राम, प्रवीण महादेवराव पाटिल, अशोक तुकाराम चापडे, कौसर अली लियाकत अली सईद, प्रशांत ज्ञानेश्वर घोगडे, प्रवीण रामभाऊ बिडकर, सतीश उद्धवराव वाटकर, गजानन रामदास घोरे, महेश महादेव मेश्राम, गोविंद जेठालाल जोतवानी, राकेश विट्ठलराव भांढेकर, अविनाश शंकरराव पंधरा, आकाश किसना पिंपले, संजय सत्यनारायण राठी सभी वर्धा और राजेश रमेश शर्मा, दयालनगर अमरावती निवासी का समावेश हैं.
Nude dance in panchgaons silver lake farm 13 dancers 37 including owner detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महज इतनी है सेशेल्स की आबादी! फिर भी PM मोदी के दौरे पर क्यों टिकी दुनिया की नजरें? जानें इसके पीछे का कारण?
Jun 27, 2026 | 01:51 PMयाद रखीएगा नागपुर में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 1.66 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
Jun 27, 2026 | 01:49 PMवर्धा के तलेगांव में आइरिस स्कैनर नहीं, NCMC कार्ड बनाने में भटक रहे यात्री, 1 अगस्त से पहले बनाना जरूरी
Jun 27, 2026 | 01:48 PMपिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार को बड़ी राहत, मनपा ने महामेट्रो के लिए 50 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी
Jun 27, 2026 | 01:42 PMभोपाल: NEET और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
Jun 27, 2026 | 01:42 PMFSSAI Notice Biscuit: ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट कंपनी एसएजे फूड को 100% आटे के भ्रामक दावे पर नोटिस
Jun 27, 2026 | 01:38 PMनागपुर कोर्ट अपडेट: मुआवजे के आदेश की अनदेखी पर फंसे NHAI अफसर, HC ने पूछा- क्यों न चलाएं अवमानना का केस?
Jun 27, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM












