Mumbai Local: पश्चिम रेलवे पर लोकल सेवा चरमराई, 3 दिन में 629 ट्रेनें रद्द

Western Railway traffic block: कांदिवली-बोरीवली सेक्शन में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की लोकल सेवाएं प्रभावित रहीं। तीन दिनों में 629 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कत हुई।
Mumbai Local
मुंबई लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Local Train Service: शनिवार सुबह पश्चिम रेलवे मार्ग पर लोकल ट्रेन सेवाओं में भारी बाधा के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कांदिवली बोरीवली सेक्शन में चल रहे छटवी लाइन के इंटरलॉकिंग काम के कारण कैंसिल लोकल ट्रेनों की वजह से पीक आवर्स में यात्रा अव्यवस्थित हो गई।

प्लेटफार्म पर भारी भीड़, लंबा इंतजार और ट्रेन रद्द होने से दफ्तर जाने वाले, छात्र और दैनिक मजदूर सबसे अधिक प्रभावित रहे। सुबह से ही पश्चिम लाइन के कई स्टेशनों पर असामान्य भीड़ देखी गई। देरी और अचानक रद्द हुई ट्रेनों ने सामान्य समय-सारिणी बिगाड़ दी।

यात्रियों ने बताया कि काम, परीक्षाओं और जरूरी कामों के लिए समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया। कई लोगों ने अनियमित सेवाओं और अस्पष्ट घोषणाओं पर नाराजगी जताई। वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, 27 से 29 दिसंबर के बीच कुल 629 उपनगरीय सेवाएं रद्द की गई हैं। अकेले शनिवार को 296 लोकल रद्द होने से उपलब्ध ट्रेनों में क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ पड़ी।

वीकेंड तक रहेंगे ऐसे हालात

  • वीकेंड तक हालात चुनौतीपूर्ण बने रहने की संभावना है। बोरीवली और अंधेरी से चलने वाली कुछ लोकल गोरेगांव तक ही संचालित की जा रही हैं। इससे यात्रियों को बीच रास्ते में उतरकर दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ रही है, जिससे कनेक्टिंग रूट्स पर दबाव बढ़ गया, बोरीवली स्टेशन के प्लेटफार्म 8 और 9 के 29 दिसंबर तक बंद रहने से अन्य प्लेटफार्मों पर भीड़ और बढ़ी।
  • रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह बाधा बांद्रा टर्मिनस से बोरीवली के बीच छती रेलवे लाइन के अंतिम चरण के कार्य के कारण है। 20 दिसंबर से 18 जनवरी 2026 तक 30 दिनी का ट्रैफिक ब्लॉक लगाया गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। रेलवे ने यात्रियों से समय से पहले निकलने की अपील की है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com