-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Niphad Vidhansabha Seat Ncp Vs Ncp Maharashtra Assembly Election 2024
निफाड विधानसभा सीट: महाराष्ट्र इलेक्शन 2024 में NCP बनाम NCP होगा मुकाबला
- Written By: अनिल सिंह
निफाड विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 288 सीटों में से एक है। यह एक सामान्य सीट है। 2019 में यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के उम्मीदवार दिलीपराव शंकरराव बनकर ने जीत दर्ज की थी। आइए जानते हैं 2024 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस सीट से कौन बाजी मार सकता है और यह भी जानते हैं कि इस सीट पर जीत और हार का अब तक क्या समीकरण रहा है।

निफाड विधानसभा सीट
मुंबई: अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सिंगल फेज में होगा। मतदान 20 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को होगी और उसके बाद यह तय हो जाएगा की निफाड की जनता ने किस पार्टी के उम्मीदवार को जनादेश दिया है। हालांकि अभी किसी भी पार्टी के उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला निफाड सीट पर देखने को मिलेगा यह आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा। निफाड जो नासिक जिला में स्थित है और नंदगांव, कलवाण, चांदवड, येवला और दिंडोरी विधानसभा सीट के साथ मिलकर यह सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस आर्टिकल में हम यह जानने का प्रयास करेंगे कि इस बार चुनाव में निफाड विधानसभा क्षेत्र में किन पार्टियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा।
निफाड विधानसभा सीट की अगर बात करें तो साल 1972 से यहां मतदान हो रहा है और साल 2019 तक करीब चार बार शिवसेना, दो बार कांग्रेस, दो बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है, बाकी अन्य पार्टियों ने भी यहां से जीत दर्ज की है। इस हिसाब से शिवसेना का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन बीते कुछ समय की अगर बात करें तो शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हुए बंटवारे के बाद महाराष्ट्र का सियासी समीकरण अब बदल गया है। ऐसे में किसका पलड़ा इस चुनाव में भारी होगा यह बदला हुआ समीकरण तय करेगा।
ये भी पढ़ें- नेवासा विधानसभा सीट: बीजेपी या एनसीपी में कौन मारेगा बाजी!
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
निफाड विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट से पिछली बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिलीपराव शंकरराव बनकर ने जीत हासिल की थी। लेकिन उस समय वह पार्टी शरद पवार की थी और अब दिलीप राव शंकर राव अजीत पवार की एनसीपी में हैं, ऐसे में क्या जनता उन पर विश्वास दिखाएगी, यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन यह तय है कि इस बार यहां निफाड विधानसभा सीट पर मुकाबला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के बीच में देखने को मिलेगा यानी चाचा भतीजे के बीच सियासी जंग इस सीट का भविष्य तय करेगी।
निफाड विधानसभा सीट में कुल मतदाता हूं की संख्या 2,58,604 है। यह आंकड़ा 2019 में हुए मतदान के बाद का है। 2019 में निफाड विधानसभा सीट पर 79% मतदान हुआ था। निफाड विधानसभा सीट में एससी/एसटी मतदाताओं की संख्या 2011 की मतगणना के अनुसार 81,305 है और यह कुल मतदाताओं का 31.45 प्रतिशत है। निफाड विधानसभा सीट में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 4.3 प्रतिशत है जो करीब 11,120 के आसपास है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 85.8 प्रतिशत है, जो करीब 2 लाख 21,882 के आसपास है। शहरी मतदाताओं की संख्या 14.02% है जो 36,722 के आसपास है। ऐसे में इन आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो निफाड विधानसभा सीट में एससी/एसटी मतदाता उम्मीदवार की जीत हार का फैसला करते हैं, यह कहना गलत नहीं होगा। मतलब एससी/एसटी मतदाता जिसे चाहेंगे वह उम्मीदवार ही यहां विजई होगा।
Niphad vidhansabha seat ncp vs ncp maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














